कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म 'फिरंगी' की रिलीज डेट सामने आ गई है। कपिल की ये फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी।
पढ़ें: कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड ने सुनील से कही ऐसी बात, सुनकर चौंक गए सभी
कपिल ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा ट्विटर पर किया। उन्होंने लिखा, ''फिरंगी' 10 नवंबर को रिलीज हो रही है। आपके प्यार और दुआओं की जरूरत पड़ेगी।'
Happy to announce 10th Nov 2017 for #Firangi !
Need your Blessings, Love & Support !
Thank u everyone, Love u all :))
— KAPIL (@KapilSharmaK9) August 10, 2017
फिल्म की लीड एक्ट्रेस इशिता दत्ता भी 'फिरंगी' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने भी रिलीज डेट फैंस के लिए ट्वीट की।
Finally the wait is over!The much awaited #Firangi is going 2 release on 10thNov17 @KapilSharmaK9 @Monica_Gill1 @dhingra_rajiv#Firangi pic.twitter.com/aB06SkRpbP
— Ishita Dutta (@ishidutta) August 10, 2017
फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पंजाब और राजस्थान के हिस्सों में हुई है। कपिल और इशिता के अलावा मोनिका गिल भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। राजीव ढींगरा ने फिल्म का निर्देशन किया है, वहीं कपिल फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
पढ़ें: क्या बंद हो जाएगा कपिल शर्मा का शो? मेकर्स ने खुद किया रिवील
'फिरंगी' कपिल शर्मा और इशिता दत्ता, दोनों की ही दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। कपिल ने अपना फिल्म डेब्यू अब्बास-मस्तान की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' से किया था। वहीं इशिता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' में नजर आई थीं।