फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dulquer Salmaan New Film: दुलकर सलमान की नई फिल्म का एलान, शीर्षक के खुलासे के साथ फिल्म का पोस्टर भी जारी

Sat, 01 Mar 2025 05:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dulquer Salmaan New Film: अभिनेता दुलकर सलमान ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने इसकी शीर्षक और पोस्टर से भी पर्दा उठा दिया है।  
विज्ञापन
दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की नई फिल्म का एलान आज, 1 मार्च को हो गया है। अभिनेता ने अपनी नई फिल्म के बारे में बीते दिन अपडेट साझा कर बताया था कि वह 1 मार्च को नई फिल्म का नाम और पहला पोस्टर जारी करेंगे और उन्होंने आज ऐसा कर दिया। उन्होंने अपनी नई फिल्म के शीर्षक से भी पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन

फिल्म का शीर्षक और पोस्टर
दुलकर सलमान अगली बार 'आई एम गेम' में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में दुलकर सलमान के हाथों को दिखाया गया है, जिसमें एक हाथ जख्मी है और उस पर पट्टी बंधी हुई है तो वहीं, दूसरे हाथ में घड़ी पहने दुलकर ने ताश का पत्ता पकड़ा हुआ है, जो गेम की ओर इशारा कर रहा है। फिल्म का पोस्टर इसके शीर्षक 'आई एम गेम' से मेल खा रहा है।

मलयालम सिनेमा में दुलकर की वापसी
इस फिल्म के जरिए दुलकर सलमान फिर एक बार मलयालम सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह 'किंग ऑफ कोठा' में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब इस फिल्म से भी ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन आरडीएक्स फेम नाहास हिदायत करेंगे। इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी आनी बाकी है।
Nadaaniyan: प्यार में 'नादानियां' करते दिखे खुशी-इब्राहिम, शर्त से शुरू हुए रिश्ते की खट्टी-मीठी प्रेम कहानी
विज्ञापन

अभिनेता की 40वीं फिल्म
यह दुलकर सलमान की 40वीं फिल्म है। अभिनेता को आखिरी बार 'लक्की भास्कर' में देखा गया था। वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित तेलुगु भाषा की क्राइम ड्रामा में उन्हें एक मध्यम वर्गीय बैंकर की भूमिका में देखा गया, जो रोजमर्रा की परेशानियों से जूझ रहा था। वहीं, अब एक बार फिर वह अपने दमदार अंदाज में वापस आ गए हैं।
Kiss Controversy: उदित नारायण के किस विवाद पर मीका सिंह दी प्रतिक्रिया, बोले- इन्हें भी वही करना है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें