बॉलीवुड में शुरू हुई नेपोटिज्म की बहस में हर दिन एक नए सेलेब्रिटी का नाम शामिल होता जा रहा है। हाल ही में इसे लेकर करीना कपूर ने अपनी राय रखी है। एक इंटरव्यू के दौरान करीना इस मुद्दे पर बोले बिना रह नहीं पाई और बड़ी ही बेबाकी से उनका कहना है कि अगर इंडस्ट्री में रणबीर कपूर हैं तो रणवीर सिंह भी हैं और अगर आलिया भट्ट हैं तो कंगना रनौत भी हैं।
करीना ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'इस विषय पर जरूरत से ज्यादा चर्चा हो चुकी है। मेरे ख्याल से हर फील्ड में नेपोटिज्म है लेकिन वहां कोई कुछ नहीं कहता। बिजनेस फैमिलीज में बेटा बिजनेस को टेकओवर करता है। एक नेता का बेटा उसकी जगह मंत्री बनता है लेकिन वहां किसी को नेपोटिज्म नहीं दिखता, सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में यह बहस हो रही है।'
खैर करीना खुद भी एक ऐसे परिवार का हिस्सा है जहां का हर शख्स फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हैं। चाहें बात हो उनके मायके की या ससुराल की। बॉलीवुड में कपूर खानदान की जड़े काफी गहरी हैं। ऐसे में नेपोटिज्म को लेकर करीना का रवैया साफ है।
पढ़ें- बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ी ये पॉपुलर हीरोइन, फोटो सामने आई तो मचा हंगामा
करीना कपूर ने कहा, अगर फिल्म जगत में रणबीर कपूर है तो रणवीर सिंह भी है जो कि इंडस्ट्री से नहीं हैं इसलिए मैं इसे ओवररेटेड मानती हूं। यहां सिर्फ टैलेंट और मेहनत ही सफलता तक पहुंचाती है। कंगना फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं और अपने टैलेंट के दम पर ही वह आज इस मुकाम पर हैं। अगर आलिया भट्ट है तो कंगना रनौत भी है। यह सिर्फ स्टार किड्स के बार में नही है।