फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग केस: एनसीबी के सामने पेश नहीं होंगे अर्जुन रामपाल, 21 दिसंबर तक के लिए मांगा समय

Wed, 16 Dec 2020 12:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल - फोटो : instagram/rampal72
विज्ञापन

बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता अर्जुन रामपाल को आज यानी बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को समन जारी कर तलब किया था। इस पर अभिनेता ने 21 दिसंबर तक का वक्त मांगा है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वे एनसीबी के सामने पेश नहीं हो पाएंगे। वे 22 दिसंबर को 11 बजे जांच के लिए उपस्थित हो जाएंगे।

विज्ञापन

 
बीते मंगलवार को एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को समन किया था। इससे पहले भी नवंबर महीने में एनसीबी ने अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से कई घंटे पूछताछ की थी। एजेंसी ने अभिनेता के घर की तलाशी भी ली थी। उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे उपकरणों को जब्त किया गया, जिसके बाद उन्हें एनसीबी के दफ्तर बुलाया गया था। तलाशी के दौरान अर्जुन के घर से कोई ड्रग्स तो नहीं मिला था लेकिन कई ऐसी दवाइयां मिलीं जो एनडीपीएस के तहत प्रतिबंधित हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

उस दौरान पूछताछ के बाद अर्जुन रामपाल ने मीडिया से कहा था कि  'ड्रग्स से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरे घर से कुछ दवाइयां मिली थीं, जिसकी प्रिसक्रिप्शन मैंने एनसीबी को दे दी है। मैं जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा हूं। एनसीबी काफी अच्छा काम कर रही है।'
  
बता दें बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन मामले में एनसीबी अब तक कई बॉलीवुड सितारों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अर्जुन रामपाल का नाम ड्रग्स कनेक्शन में तब सामने आया है, जब उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।
 
 गौरतलब है कि 21 नवंबर को एनसीबी ने मुंबई में कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापेमारी की थी। उनके घर से गांजा बरामद किया गया था। बाद में पूछताछ में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने कबूला कि वे गांजे का सेवन करते रहे हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें