एनसीबी ने गुरुवार को दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स केस को लेकर इन दोनों को अब गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गुरुवार को एक अन्य ड्रग पेडलर की भी गिरफ्तारी हुई। करण सजनानी पर आरोप है कि उसने अनुज केशवानी को ड्रग्स बेचा है। सुशांत ड्रग्स केस में अनुज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं करण की महिला मित्र राहिला पर आरोप है कि वह ड्रग्स कारोबार की साजिश में शामिल हैं और उसे संरक्षण दिया।
बीते तीन दिन में एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत केस में चार लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमें ऋषिकेश पवार का नाम भी शामिल है। ऋषिकेश पवार पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप है। वह अभिनेता का पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर था।