जुर्माना भी देना होगा
बता दें कि नलाऊ काउंटी कोर्टहाउस के एक प्रवक्ता के मुताबिक पोलेविच को 5,000 डॉलर का जुर्माना भी देना होगा। इतना ही नहीं उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि यह एक दुख स्थिति है। अगर वह दुर्घटना के वक्त उस जगह पर रुका होता तो यह एक सिविल मैटर होता, आपराधिक मामला नहीं होता। मैं यह बिल्कुल नहीं मानता कि दुर्घटना के लिए वह जिम्मेदार था, लेकिन वह दुर्घटना स्थल से भाग गया, इसका वह दोषी है।
वकील ने दी दलील
वहीं चार्ल्स पोलेविच के वकील मार्क गैन का कहना है कि पोलेविच स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से घटना स्थल से भागा। मार्क गैन नेक कहा, 'मुझे लगता है कि वह हृदयरोगी है। इसकी वजह से वह दुर्घटना स्थल से भाग गया।'
हादसे से टूट गईं निकी मिनाज
बता दें कि निकी मिनाज का मूल नाम ओनिका तान्या माराज है। मगर, वह अपने इस स्टेज नेम से ही जानी जाती हैं। वह त्रिनिदाद में जन्मी अमेरिका की मशहूर गायिका हैं। अचानक एक हादसे में पिता की मौत के बाद निकी मिनाज पूरी तरह टूट गई थीं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था ,'पिती की मृत्यु उनकी जिंदगी की सबसे विनाशकारी क्षति है।'