फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यम 3: मां बनने के बाद बदली श्रिया सरन की सोच, अब ये ध्यान में रखकर चुनती हैं फिल्में; मेकर्स पर कही ये बात

Tue, 06 Oct 2026 06:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shriya Saran: एक्ट्रेस श्रिया सरन इन दिनों 'दृश्यम 3' में नजर आ रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने फिल्म की टीम और मां बनने के बाद फिल्म चुनने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।  
विज्ञापन
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रिया सरन ने हाल ही में 'दृश्यम' के मेकर्स की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने बताया कि नई मां होने के नाते फिल्म की टीम ने उनकी जरूरतों का खास ध्यान रखा। इसके अलावा मां बनने के बाद अब वो फिल्में क्या सोचकर चुनती हैं? इस पर भी एक्ट्रेस ने खुलासा किया है। 
विज्ञापन


वे मेरे लिए बहुत सपोर्टिव थे 
इंडिया टुडे से बातचीत में श्रिया ने बताया कि जब उन्होंने 'दृश्यम 2' की शूटिंग की थी, तब उनकी बेटी सिर्फ 8 महीने की थी। वहीं, 'दृश्यम 3' के समय उनकी बेटी थोड़ी बड़ी हो चुकी है।

एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैंने 'दृश्यम 2' की थी, तब मेरी बेटी 8 महीने की थी। और पार्ट 3 में, जाहिर है, वह बड़ी हो गई है। लेकिन टीम बहुत सपोर्टिव थी। शूटिंग के बाद वो मुझे पहले भेज देते थे, कई बार अजय सर से भी पहले, क्योंकि वे कहते थे कि वह नई मां हैं। वे बहुत दयालु और प्यारे हैं और मैं उनकी आभारी हूं।'
विज्ञापन
Trending Videos

दृश्यम 3 फिल्म - फोटो : अमर उजाला
ये सोचकर करती हैं फिल्में 
श्रिया ने यह भी बताया कि मां बनने के बाद फिल्मों को चुनने का उनका नजरिया बदल गया है। अब वह इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि एक दिन उनकी बेटी उन्हें पर्दे पर देखेगी।

उन्होंने कहा, 'हां, मुझे इसका ध्यान रखना पड़ता है। मैं अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती हूं और ऐसी फिल्में करना चाहती हूं, जिन पर मुझे पता हो कि एक दिन मेरी बेटी को मुझ पर गर्व होगा। मैं चाहती हूं कि वह बड़ी होकर कहे, 'मामा, वह बहुत अच्छी फिल्म थी और मुझे खुशी है कि आपने यह फिल्म की।' 
विज्ञापन

दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
‘दृश्यम 3' के बारे में 
  • ‘दृश्यम 3' का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।
  • 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के रोल में वापसी की है।
  • फिल्म की कास्ट में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी शामिल हैं।
  • फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट: एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, वेकेशन की तस्वीरों में दिखी खूबसूरत बॉन्डिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें