सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
'दृश्यम 2' का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तबु की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने ट्रेलर के डायलॉग ट्विटर पर लिखे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वो बहुत चालाक है उसे सोचने का टाइम बिल्कुल मत देना।' एक ने लिखा, 'विजय सलगांवकर फिर आ रहा है।' वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, 'भाई आग लगा दी।'
यहां देखें ट्वीट
अब जान लें क्या है ट्रेलर में...
18 नवंबर को रिलीज हो रही इस सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म के ट्रेलर में सात साल बाद सालगांवकर परिवार फिर से अपने अतीत से रूबरू होते दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में अजय देवगन उर्फ विजय सलगांवकर फिर से अपना दिमाग चलाते हुए दिख रहा है ताकि वह पहले की तरह फिर से पुलिस को चकमा दे पाए। हालांकि, ट्रेलर के आखिर में एक सीन है जहां विजय अपना गुनाह कबूल करता नजर आ रहा है। अब कैसे विजय पुलिस की चंगुल में आता है? यह फिल्म आने पर ही पता चलेगा।