अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म कल यानि 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। बता दें कि अजय देवगन की 'दृश्यम 2' दरअसल मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ की रीमेक है। मलयालम में यह फिल्म जबरदस्त हिट रही। इस फिल्म में साउथ के चर्चित स्टार मोहनलाल लीड रोल करते नजर आए। अजय की 'दृश्यम 2' से पहले दर्शक इस फिल्म को देख सकते हैं। यह फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध है और फैंस अब घर बैठे इसे एंजॉय कर सकते हैं।