फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2: बॉक्स ऑफिस पर इस वजह से फ्लॉप हो रहीं साउथ की रीमेक हिंदी फिल्में, अभिषेक पाठक ने बताई बड़ी वजह

Wed, 16 Nov 2022 06:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक ने अपनी फिल्म पर बात करते हुए कहा कि यह हिंदी में बनी है इसलिए हिंदी दर्शक इसमें उन अभिनेताओं को देखना पसंद करेंगे जिनसे वे जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
अभिषेक पाठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। यह फिल्म साउथ में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान मौजूदा समय में बनने वाली रीमेक फिल्मों के असफल होने पर अपनी राय रखी। 
विज्ञापन

Lovlesh Khaneja: लॉकडाउन में डिलीवरी बॉय बनने पर मजबूर हो गया था यह अभिनेता, एकता कपूर ने ऐसे बदल दी किस्मत
 

अभिषेक के अनुसार किसी भी फिल्म की कहानी के मूल तत्व को लेकर उसे अपने अनुसार बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह समस्या बन गई है कि निर्देशक अपने पास मौजूद कंटेंट के साथ प्रयोग नहीं कर रहे हैं और केवल फ्रेम दर फ्रेम फिल्म का रीमेक बना रहे हैं।अभिषेक ने आगे कहा कि फ्रेम टू फ्रेम रीमेक करके मेकर्स निर्देशक के रूप में वैल्यू ऐड करने में विफल हो रहे हैं। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि 'दृश्यम 2' के हिंदी रीमेक के पक्ष में जो चीज काम करती है, वह यह है कि मूल फिल्म का कोई भी हिंदी उपशीर्षक या डब संस्करण इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है।
Chat Show: हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन के साथ चैट शो में दिखेंगी हुमा कुरैशी, महिलाओं के मुद्दे पर होगी बात

अभिषेक ने अपनी फिल्म पर बात करते हुए आगे कहा कि क्योंकि यह हिंदी में बनी है इसलिए हिंदी दर्शक इसमें उन अभिनेताओं को देखना पसंद करेंगे जिनसे वे जुड़े हुए हैं। उनके अनुसार, लोग 'केजीएफ' या 'आरआरआर' देख सकते हैं क्योंकि इनमें बड़े पैमाने पर एक्शन है, जहां भाषा वास्तव में मायने नहीं रखती क्योंकि लोग अनुभव के लिए जाते हैं, लेकिन थ्रिलर फिल्मों के साथ ऐसा नहीं है।
Suhana Khan: शाहरुख की बेटी सुहाना को एयरपोर्ट पर देख लड़कियों की तरह शरमाए लड़के, वीडियो देख लोग हुए हैरान
विज्ञापन

बता दें कि मलयालम भाषा में बनी मूल फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। फिल्म में जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) और उसके परिवार के संघर्ष को दिखाया गया  जो पुलिस महानिरीक्षक के बेटे के मारे जाने पर संदेह के घेरे में आ जाते हैं। वहीं, इसके हिंदी रीमेक में अजय देवगन को विजय सलगांवकर के रूप में दिखाया गया है जबकि तब्बू पुलिस महानिरीक्षक मीरा देशमुख के रोल  में एक बार फिर नजर आने वाली हैं। इस बार फिल्म में अक्षय खन्ना भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। यह 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Ram Charan: राम चरण का अक्षय कुमार के लिए सम्मान देख प्रभावित हुए फैंस, बोले- चिरंजीवी की परवरिश का है असर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें