फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Girl 2 Trailer: रिलीज हुआ ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर, पूजा बन एक बार फिर आयुष्मान ने बजाया 'दिल का टेलीफोन'

Tue, 01 Aug 2023 08:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान खुराना 'ड्रीम गर्ल 2' में पूजा के किरदार के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर वापस आ गए हैं। 1 अगस्त को निर्माताओं ने फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
‘ड्रीम गर्ल 2’ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' अपने एलान के बाद से चर्चा में है। 'ड्रीम गर्ल 2' से अनन्या पांडे का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज करने के बाद, निर्माताओं ने आखिरकार आज यानी 1 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया। फैंस इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब जब फैंस को अपनी 'पूजा' की पहली झलक देखने को मिल गई है, तो उन लोगों के दिलों में फिल्म को लेकर खासी उत्सुकता जाग उठी है। सामने आए ट्रेलर को देखकर साफ पता लग रहा है कि आयुष्मान एक बार फिर 'पूजा' बन फैंस को लुभाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

विज्ञापन

रिलीज हुआ मजेदार ट्रेलर
पूजा की खनखनाती आवाज के साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के मेकर्स ने वादे के मुताबिक आज फैंस के लिए फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। पिछली फिल्म की तरह ही इस बार भी सामने आया ट्रेलर दर्शकों को हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर कर रहा है। ट्रेलर की शुरुआत परम के मोबाइल फोन बिल वाले को पूजा की आवाज से मोहित करके बेवकूफ बनाने से होती है। इसके बाद एंट्री होती अनन्या पांडे की जिनके पापा परम से मिलने उनके घर पहुंचते हैं और उन्हें छह महीने में बैंक बैलेंस और अच्छी नौकरी करने का चैलेंज देते हैं। 

पूजा के भेष में लौटे आयुष्मान
अनन्या से शादी करने के लिए उनके पिता द्वारा रखी इस शर्त को पूरा करना ही परम का एकमात्र लक्ष्य बन जाता है। फिर क्या था...बैंक बैलेंस...गाड़ी..बंगला और नौकरी पाने के लिए परम, साड़ी पहनकर  पूजा बन जाता है। जहां पिछली फिल्म में परम टेलीफोन एक्सचेंज में काम किया करता था, वहीं इस बार वह बार में डांस गर्ल बनकर धमाल मचाने वाला है। फिर शुरू होता है पूजा का खेल और लगभग हर लड़का हाथ धोकर परम के पीछे पड़ जाता है। फिर क्या होगा....इसके लिए फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन



इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'ड्रीम गर्ल 2' एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है। 'ड्रीम गर्ल' की स्टार कास्ट फिल्म के सीक्वल में वापस कर रही है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा इसमें अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं। इसके साथ ही परेश रावल जैसे कलाकार का होना फिल्म के लिए अच्छी बात साबित हो सकता है। 'ड्रीम गर्ल 2' सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें