फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: रविवार के दिन छुट्टी मनाने स्कूटी से निकलीं अनन्या पांडे, स्ट्रीट फूड का उठाया लुत्फ

Sun, 04 Dec 2022 07:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अनन्या फिल्म 'लाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनकी वजह से वह चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। दरअसल, हमेशा लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाली अनन्या सादगी के साथ रविवार एंजॉय करती नजर आईं। एक्टर ने कार को छोड़कर स्कूटी से बांद्रा की सड़कों पर जमकर मस्ती की। 

विज्ञापन

Bhediya Box Office Collection: भेड़िया को मिला रविवार का फायदा, 10वें दिन फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

इसके अलावा वह स्ट्रीट फूट का भी लुत्फ उठाती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों और वीडियो को साझा किया है। इसके साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'रविवार के दिन बांद्रा की सड़कों पर घूमने जैसा और कुछ भी नहीं हो सकता।' छुट्टी वाले दिन घूमने के लिए निकली अनन्या को तस्वीरों में वाइट क्रॉप टॉप और कार्गो पैंट में देखा जा सकता है। 
Sonam Kapoor: वेडिंग एनिवर्सरी की तारीख भूल गईं सोनम कपूर! आनंद आहूजा ने मजेदार तरीके से दिलाया याद

इन तस्वीरों पर फैंस के साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'मुझे भी ले चलो।' वहीं, महीप कपूर ने सैंडविच की तस्वीर पर 'यम' लिखा। बता दें कि अनन्या से पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी स्ट्रीट फूड को एंजॉय करती हुई दिखी थीं। नव्या भोपाल में अपनी नानी जया बच्चन के साथ स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाया था।
The Kashmir Files: कश्मीर फाइल्स पर लापिड के बयान पर सुदीप्तो सेन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पावर का दुरुपयोग हुआ
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या हाल ही में फिल्म 'लाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अनन्या जल्द ही 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में आयुष्मान एक बार फिर लोगों को हंसाते हुए नजर आने वाले हैं।
Akshya Kumar: बड़े पर्दे पर दमदार वापसी को तैयार अक्षय कुमार, अभिनेता ने अगली फिल्म का किया एलान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें