फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: राखी सावंत इस पाकिस्तानी अदाकारा से कराना चाहती हैं सलमान की शादी, बोलीं- 'मैंने तो भाभी चुन ली'

Thu, 27 Feb 2025 11:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: सलमान खान की शादी का इंतजार सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी उनके शुभचिंतकों को बेसब्री से है। सलमान को अपना भाई कहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने तो भाभी ढूंढ लेने की बात तक कह डाली है।
विज्ञापन
सलमान खान-राखी सावंत-हानिया आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान को बॉलीवुड का मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। अभिनेता के फैंस बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं कि वे शादी रचाएं। हालांकि, सलमान खान हमेशा इस सवाल पर चुप्पी साध लेते हैं। फैंस ही नहीं, इंडस्ट्री में सलमान के तमाम शुभचिंतक भी सलमान खान की शादी कराने के लिए बेसब्र हैं। ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने तो दावा किया है कि सलमान खान के लिए उन्होंने दुल्हन ढूंढ ली है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Manoj Muntashir Birthday: ‘तेरी गलियां’ की बुलंदी से लेकर ‘तेल तेरे बाप का’ के विवाद तक, जानें दिलचस्प बातें

बोलीं- 'मैंने भाभी चुन ली हैं'
राखी सावंत का कहना है कि उन्होंने भाभी ढूंढ ली है। उन्होंने सलमान खान को पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर से शादी करने का सुझाव दिया है। मुर्टाजा अली शाह के इंस्टाग्राम अकाउंट (@murtazaviews) से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें राखी कह रही हैं, 'सलमान भाई, मैंने तो भाभी चुन ली है। सलमान मेरे भाई। और मेरी भाभी पाकिस्तान से'। आगे कह रही हैं, 'मैं चाहती हूं कि हानिया आएं और बॉलीवुड में सलमान खान के साथ काम करें'।

यह खबर भी पढ़ें:
Ananya Panday: पिता के कपड़े पहनतीं हैं अनन्या पांडे, फिर भी चंकी का फैशन सेंस लगता है अजीबोगरीब, जानें क्यों

लव स्टोरी फिल्म में दोनों को साथ देखना चाहती हैं राखी
राखी सावंत आगे कह रही हैं, 'हानिया मेरी स्वीटहार्ट बहन है। मैंने इंटरव्यू में कहा है कि हानिया बॉलीवुड में आएं और सलमान खान के साथ काम करें। अब वो दिन दूर नहीं हानिया जब तुम सलमान के साथ हीरोइन बनकर आओगी। मैं सलमान भाई से तुम्हारे बारे में बात करूंगी। मैं चाहती हूं कि हानिया फिल्म में लीड रोल करें। 'बजरंगी भाईजान' जो हिंदुस्तान और पाकिस्तान पर थी, वह अब खूबसूरत लव स्टोरी बने। सलमान खान मेरे और भाभी पाकिस्तान से हानिया'। फिर हंसते हुए राखी ने कहा, 'मेरा मतलब है कि फिल्मों में भाभी...हालांकि, अगर रियल में भी करें तो कई प्रॉब्लम नहीं'।
 
विज्ञापन

फैंस ने किया ट्रोल
राखी सावंत के इस प्रस्ताव पर फैंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बजरंगी भाईजान 2' में हानिया मुन्नी का रोल कर सकती है, क्योंकि वो उनकी बेटी की उम्र की है। एक यूजर ने लिखा, 'राखी से सिर्फ बकवास करा लो'। राखी सावंत का नाम इन दिनों समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' मामले में भी चर्चा में है। रणवीर अल्लाहबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर छिड़े विवाद के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को भी तलब किया है। उनके बयान दर्ज किए जाने हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें