एकता कपूर धारावाहिक भले ही साफ-सुथरे बनाती हों लेकिन उनकी फिल्में हमेशा बोल्ड होती हैं। आपको क्या कूल हैं हम और क्या सुपर कूल हैं हम फिल्में याद ही होंगी।
एकता अपनी नई फिल्म में कंटेट के साथ नाम भी वल्गर चाहती हैं। एकता की नई फिल्म रागिनी एमएमएस 2 का नाम बदल दिया है। अब यह रागिनी एमएमएस 2 (दो में ज्यादा मजा) के नाम से रिलीज की जाएगी।
विवेक की फिल्म का नाम द्घिअर्थी
कुछ समय पहले विवेक ओबेरॉय की फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फिल्म के पूरे नाम से नहीं बल्कि इसके शार्ट नाम से प्रचारित किया गया।
इस फिल्म का नाम 'केएलपीडी' था। अब सब जानते हैँ देश खासकर उत्तर भारत में केएलपीडी शब्द का उपयोग हम सब कहां पर करते हैं। द्घिअर्थी नाम रखने के बाद भी फिल्म नहीं चली।
सबकी लेगा बिट्टू बॉस
पुलकित सम्राट की फिल्म बिट्ट बॉस का नाम भी विवादों में रहा। फिल्म का नाम था सबकी लेगा बिट्ट बॉस। इस नाम पर बॉलीवुड के कुछ हलकों में आपत्ति भी हुई।
हालांकि यह फिल्म सफल नहीं हुई और द्घिअर्थी नाम रखने का यह टोटका सफल नहीं हुआ।
और गाने भी रहे हैं डबल मीनिंग
शूटआउट वडाला फिल्म का गाना 'लैला सबकी लेगी' भी डबल मीनिंग रहा। सनी लियोनी पर फिल्माया गया यह गाना खूब चर्चित हुआ। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने इस गाने आपत्ति की।
बाद में इस गाने में 'लैला सबकी लेगी' की जगह 'लैला लुट लेगी' कर दिया गया। फिल्म को हिट बनाने में इस गाने की बड़ी भूमिका रही है।