फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटी होकर भी क्यों 'अपीलिंग' लगती हैं ये नायिकाएं?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के हर दौर में ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जो शरीर से हेल्दी होते हुए भी सुंदर और सेक्सी कही गई हैं। फिर बात चाहे मुमताज और हेमा मालिनी को हो या फिर नीली आंखों वाली श्रीदेवी की।
विज्ञापन


90 के दशक में ममता कुलकर्णी को सबसे सेक्सी अभिनेत्री कहा गया। खास बात यह रही कि ममता का वजन अपने दौर की किसी भी अभिनेत्री से ज्यादा रहा। फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में भी यही ट्रेंड देखा जा रहा है।

90 की दौर यह मोटी अभिनेत्री

हम बात ममता कुलकर्णी की ही कर रहे हैं। हालांकि उस दौर में नायिकाएं जीरो फीगर की रेस में नहीं थीं फिर भी एक्ट्रेस मोटे होने से तो बचती ही रही हैं।

इनके उलट ममता कुलकर्णी उस दौर की सबसे हेल्दी अभिनेत्री बनकर उभरीं। ममता कुलकर्णी को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सेक्स अपील वाली एक्ट्रेस कहा गया।
 

फिर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी मोटी अभिनेत्रियों की कतार में हैं। सोनाक्षी के मोटापे पर तो जोक भी बन चुके हैं। सोनाक्षी की अंतिम फिल्म आर राजकुमार में सोनाक्षी के वजन पर टिप्पणी की गई। बावजूद इसके सोनाक्षी आज सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं।

मोटी और सेक्सी हुमा कुरैशी

अनुराग कश्यप की खोज हुमा कुरैशी को भी सबसे हेल्दी अभिनेत्री के रुप में जाना जाता है। हुमा कुरैशी कह भी चुकी हैं कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितनी मोटी हैं। फर्क इस बात से पड़ता है कि वह अभिनय कैसा करती हैं।
 

प्रियंका की मोटी बहन

प्रियंका चोपड़ा भले ही स्लिम हों लेकिन उनकी चचेरी बहन परिणिती चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की मोटी नायिका के रूप में होती है। परिणिती का फोकस भी अभिनय में ही है। एक इंटरव्यू में परिणिती ने साफ कहा कि वह मोटी हैं तो हैं इस पर वह बात नहीं करना चाहतीं।

इस मोटी अभिनेत्री की हो गई शादी

एक और मोटी अभिनेत्री के रूप में आयशा टाकिया को पहचाना जाता रहा है। आयशा टाकिया की शक्ल और उनके शरीर के विन्यास साउथ की एक्ट्रेस की तरह रहा है।

मोटी होने के बाद भी आयशा में जबर्दस्त सेक्स अपील थी। आयशा टाकिया का कुछ दिनों पहले विवाह हो गया। इन दिनों वह फिल्मों से दूर हैं।
विज्ञापन

ये अभिनेत्रियां भी हैं मोटी?

मोटी होने की कतार में विद्या बालन, श्रीदेवी और रानी मुखर्जी को भी शामिल किया जा सकता है। कहने को माधुरी दीक्षित भी स्लिम अभिनेत्री नहीं रही हैं। हालांकि उन पर कभी भी मोटे होने का टैग नहीं लगा है।

इसके अलावा कुछ फिल्मों में करीना कपूर जैसी अभिनेत्री भी मोटी नजर आई है। दीपिका, कैटरीना और अनुष्का इस मामले में अभी बहुत पीछे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें