फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: सनी देओल के बेटे राजवीर का बड़ा खुलासा, बोले- पापा नहीं चाहते थे कि मैं एक्टर बनूं

Tue, 05 Sep 2023 09:26 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल 'दोनों' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, राजवीर ने खुलासा किया कि उनके पिता सनी देओल नहीं चाहते थे कि उनका बेटा अभिनेता बने।
 
विज्ञापन
सनी देओल बेटे राजवीर के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक ओर जहां अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अभिनेता के छोटे बेटे राजवीर देओल 'दोनों' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। बीते दिन यानी चार सितंबर को 'दोनों’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन बी-टाउन के मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस. बड़जात्या ने किया है।अवनीश इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। फिल्म मे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा ढिल्लों लीड रोल में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

दोनों - फोटो : सोशल मीडिया
राजवीर को एक्टर नहीं बनाना चाहते थे सनी देओल 
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, राजवीर ने खुलासा किया कि उनके पिता सनी देओल नहीं चाहते थे कि उनका बेटा अभिनेता बने। एक्टर चाहते थे कि वह पढ़ाई करें। उन्होंने कहा, ''आप एक पल के लिए खुश होते हैं और काम न मिलने से दुखी होते हैं। मेरा मतलब है, पिताजी को 22 साल बाद 'गदर 2' मिली जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। इसलिए वे चिंतित थे क्योंकि यह मानसिक रूप से बहुत थका देने वाली बात थी, लेकिन मुझे एक्टिंग से प्यार हो गया, लेकिन यह मेरे लिए काफी नहीं है। पापा चाहते थे कि मैं एक्टिंग नहीं कुछ और करूं।”
 

दोनों - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर उत्साहित हैं फैंस
फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के लिए अपना उत्साह साझा करते हुए, एक यूजर ने लिखा, "राजश्री अपने आप में एक भावना है... नई पीढ़ी को इस बैनर के तहत अपनी यात्रा शुरू करते हुए देखकर मैं कितना खुश हूं, इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता! एक नई शुरुआत , नई कहानियां, नई कथाएं... अवनीश, राजवीर और पलोमा को शुभकामनाएं।"

विज्ञापन

दोनों - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए एक दूसके यूजर ने लिखा, "मैं बड़जात्या परिवार, विशेष रूप से अवनीश, राजवीर और पलोमा के लिए बहुत खुश हूं! इस फिल्म के लिए सुपर डुपर उत्साहित हूं।" बता दें कि फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें-  Nawazuddin Siddiqui: 'हड्डी' के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बारीकी से सीखी हर चीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें