'डॉन' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। बीते दिन निर्माता रितेश सिधवानी ने पुष्टि की थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। वहीं, अब इसके लीड एक्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कुछ समय से यह कयास लगाया जा रहा है कि इस मूवी में शाहरुख खान नहीं नजर आएंगे। तो 'डॉन 3' में कौन सा एक्टर एसआरके को रिप्लेस करने जा रहा है, आइए इसकी रिपोर्ट पर गौर फरमा लेते हैं।