बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने कुत्ते की मौत पर ट्विटर पर शोक जताया है। पिरान्हा डेन प्रजाति के इस कुत्ते की आज सुबह बीमारी से मौत हो गई।
कुत्ते का नाम शानौक था और अमिताभ उसके साथ ही अपना अधिकांश समय बिताते थे। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है, 'शानौक, मतलब एक ठंडी सुबह में हल्की गर्म हवा, थोड़ी देर पहले ही गुजर गया।'
कुत्ते की मौत पर अभिषेक बच्चन ने भी ट्विटर पर शोक जताया।
उन्होंने कहा, '5 फरवरी, 2006 को मुझे अपना सबसे प्यार बर्थडे गिफ्ट मिला था, मेरा कुत्ता शानौक। आज मैं उसे अपना अंतिम गुडबॉय बोल रहा हूं। शानौक को श्रंद्घांजलि।'
कुत्ते को शानौक नाम भी अभिषेक ने ही दिया था। अमिताभ बच्चन ने उसकी बीमारी की खबर पहले भी दी थी।
उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा था, 'शोक की खबर ये है कि शानौक बहुत बीमार है। उसके पेट में पानी इकट्ठा हो गया है और उसकी हालत गंभीर है।'
उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन के साथ शानौक की तस्वीर एक फीचर मैगजीन के कवर पर भी छप चुकी है।
जल्द ही टीवी पर एक्टिंग करते नजर आएंगे अमिताभ