फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के एडल्ट स्टार बनने की कहानी डॉक्युमेंट्री में

Tue, 24 Feb 2015 11:42 AM IST
मुंबई/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो सनी लियोनी को लोग उनकी पोर्न फिल्मों से लेकर बॉलीवुड स्टार के रूप में देख चुके हैं, मगर आपको अगर उनकी जिंदगी की कहानी जाननी हो उन पर एक डॉक्युमेंट्री बन कर तैयार हो गई है। सनी पर यह फिल्म बनाई है विख्यात फिल्मकार दीपा मेहता के भाई दिलीप मेहता ने।
विज्ञापन


इससे पहले वृंदावन की विधवाओं पर डॉक्युमेंट्री बनाने वाली दिलीप के अनुसार यह आइडिया उनका नहीं था, बल्कि कनाडा की एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने उन्हें यह जिम्मा दिया। इसके बाद वह पिछले साल मुंबई आकर सनी और उनके पति डेनियल वेबर से मिले।

सनी लियोनी ने कभी नहीं रोका कैमरे को

दिलीप बताते हैं, ‘सनी से मेरी पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी और हम कॉफी शॉप में बैठे थे।’ बातचीत में सनी को डॉक्युमेंट्री का प्रस्ताव पसंद आया और वह तैयार हो गईं। लंच के बाद डेनियल एक मीटिंग में चले गए और सनी अपनी फिल्म की शूटिंग पर। उनके साथ दिलीप भी गए। इसके बाद जल्द ही काम शुरू हो गया।

दिलीप के अनुसार सनी ने डॉक्युमेंट्री की शूटिंग में पूरा सहयोग किया। वह और उनकी टीम जब जरूरत हुई सनी को शूट करती रही। सनी ने कभी कैमरे को नहीं रोका।

सनी लियोनी को बीती जिंदगी का नहीं है मलाल

दिलीप कहते हैं, ‘हमने पिंक लिप्स गाने पर सनी के डांस को भी कैद किया और उनकी कहानी जानने के लिए उनके परिवार, दोस्तों और उनकी टीम के कई सारे इंटरव्यू लिए।’

सनी पर फिल्म बनाने के बाद दिलीप ने उनके व्यक्तित्व के बारे में क्या महसूस किया? इस पर वह कहते हैं, ‘सबका एक अतीत होता है और कई बार लोग उससे बचने की कोशिश करते हैं। परंतु सनी को अपनी जिंदगी के सफर का कोई मलाल नहीं है।
विज्ञापन

भारत में जल्द रिलीज होगी सनी पर बनी डॉक्युमेंट्री

सनी लियोनी की जिंदगी पर बनी यह फिल्म भारत में जल्द रिलीज होगी। इसके लिए जरूरी तैयारियां अंतिम दौर में चल रहीं हैं।

फिल्म के डायरेक्टर दिलीप ने बताया कि उनसे सनी ने बताया कि वह अपनी बीती जिंदगी पर सदा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सवालों के जवाब दिए और मजबूती से कहा कि जो बीत गया, सो बीत गया।’

अब सनी के चाहने वालों को भारत में इस डॉक्युमेंट्री के रिलीज होने का इंतजार है। तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें