बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की कीमोथैरिपी भी बंद कर दी गई है। डॉक्टरों ने मान लिया है कि अब 48 वर्षीय प्रतिभावान संगीतकार पर अब इलाज का कोई असर नहीं पड़ेगा। उनके साले ललित पंडित ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब आदेश को किसी के पैसे की जरूरत नहीं है। अब उनके लिए बस प्रार्थनाएं कीजिए।
विज्ञापन
ललित पंडित आगे बताते हैं कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है कि लेकिन इतनी तंगी नहीं आई कि उनकी कीमोथेरेपी बंद करानी पड़े। असल में उनकी लगातार कीमोथैरिपी चल रही थी, लेकिन वह इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहे हैं। इसलिए, चिकित्सकों ने उन्हें कीमोथेरेपी देनी बंद कर दी है।
ललित के अनुसार डॉक्टरों अपनी एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है। आखिरी उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। लेकिन उनका कैंसर अब पूरी तरह से बिगड़ गया है। पिछले 44 दिनों से अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज के बाद अब संगीतकार को कैंसर ने पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया है।
विज्ञापन
अब सुध आई बॉलीवुड जगत के लोगों को
बॉलीवुड के चोटी कलाकारों के साथ काम कर चुके आदेश अस्पताल में मौत से लड़ रहे थे, परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, लेकिन बॉलीवुड जगत से कोई मदद के आगे नहीं आया था। बीते दिनों जब उनकी पत्नी ने कहा कि वह नहीं जानती की इस दर्द भरे दौर को वो कैसे संभाले। इस वक्त बस उनके दोनों बेटे और भाई ही सहारा हैं। तब इसके बाद बॉलीवुड जगत को उनकी बीमारी सुध हुई।
ललित ने ये भी बताया कि इससे पहले उन्हें 2010 और 2011 में कैंसर हो चुका है। और जब 2011 में उन्हें कैंसर हुआ था तब इंडस्ट्री से कोई उनका हाल-चाल भी पूछने नहीं गया था जिससे आदेश काफी निराश भी हुए थे। हालांकि इस बार देर से ही पर जैसे ही बॉलीवुड जगत को इसकी खबर मिली लोग अस्पताल पहुंचकर फोन, ट्विटर व अन्य माध्यमों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
आदेश श्रीवास्तव के साले ललित पंडित की माने तो इस बार हर वो शख्स जो आदेश के साथ काम कर चुका है, उनकी हालत को लेकर फ्रिकमंद दिखा। लता मंगेश्कर, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन समेत फिल्म जगत की कई उनके साथी उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद दिखे।
ललित के मुताबिक अमिताभ बच्चन फोन पर उनके स्वास्थ्य के बारे में नियमित रूप से पूछताछ कर रहे हैं। वह बेहद मददगार रहे हैं। इसके अलावा, शाहरख खान उन्हें देखने के लिए आए थे। टीना अंबानी दो बार उन्हें देखने आ चुकी हैं। वह विशेष खयाल रख रही हैं।
इसके अलावा संगीत जगत से शान, सोनू निगम, कुमार शानू, अलका यागनिक और उदित नारायण ने भी उनका कुशलछेम लिया है। जबकि फिल्म मेकर्स शेखर कपूर, गोविंद निहलानी, पूनम ढिल्लों और अन्य भी उन्हें देखने आए थे। गौरतलब है कि आदेश को उनके गाने मोरा पिया मोसे बोलत नाही (राजनीति), चली चली फिर चली-चली (बागबान), बेबसी दर्द का आलम (बाबुल), से सावा-सावा (कभी खुशी कभी गम) से जानते हैं।