‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर हुआ रिलीज
'मॉम' जैसी फिल्म बना चुके निर्देशक रवि उदयावर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। 'दो दीवाने सहर' के टीजर की शुरुआत बैकग्राउंड में बज रहे फिल्म 'घरौंदा' के मशहूर गाने 'दो दीवाने शहर में' से होता है। इसलिए यह थोड़ा अनोखा है। टीजर की शुरुआत में मृणाल और सिद्धांत रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं, लेकिन टीजर के आखिर के कुछ सेकेंड में यह प्रेम कहानी दर्द के एहसास में बदलती दिखाई देती है। करीब 1 मिनट के टीजर में इसमें प्यार और दर्द दोनों को दिखाया गया है।
निर्माताओं का पेस्ट
निर्माताओं ने आज ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर शेयर किया। टीजर के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि हर 'इस्क' परफेक्ट नहीं होता, पर काफी होता है। इस शहर की एक ऐसी ही अधूरी लेकिन पूरी प्रेम कहानी के साक्षी बनिए।'
‘दो दीवाने सहर में’ की कास्ट
फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर और नवीन कौशिक भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: 'मेरे प्यार साथ में जिंदगी...', 37वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर भाग्यश्री ने पति के लिए लिखा लव नोट; शेयर कीं फोटोज