फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज में नजर आएंगी दीया मिर्जा, बाबर की बहन बनेंगी

Thu, 27 Sep 2018 03:42 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
diya mirza
विज्ञापन

संजू में दिखाई दीं दीया मिर्जा अब वेब सीरीज में नजर आएंगी। उन्होंने निखिल आडवाणी की वेब सीरीज मुगल में बादशाह बाबर की बहन का रोल करना स्वीकार किया है। आडवाणी एलेक्स रदरफोर्ड की चर्चित किताब एंपायर्स ऑफ द मुगल्स को इंटरनेट की दुनिया के लिए खास तौर पर बना रहे हैं। पहला सीजन बाबर को समर्पित रहेगाए जिसमें समरकंद से उसके लगाव और काबुल की जिंदगी को दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन


बाबर की जिंदगी पर उसकी मां और बहन का बहुत प्रभाव था। दीया उसकी बहन खानजादा के रोल में नजर आएंगी। रॉनित रॉय इसमें बाबर की भूमिका में होंगे और शबाना आजमी उनकी मां बनी दिखेंगी। दीया इस रोल को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उनका कहना है कि हमेशा ही वह मुगलकाल की किसी कहानी से जुड़ना चाहती थीं। इस वेब सीरीज से उनका सपना पूरा होने जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें