अमिताभ बच्चन ने दिया खास संदेश
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी दिवाली के मौके पर अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस खास त्योहार पर माफी, आभार और जीवन में शांति के महत्व पर बात की। अभिनेता ने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
अमिताभ ने लिखा, 'सबको दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं और आज चतुर्दशी की भी बधाई व स्नेह, आदर, शुभ मंगल की प्रार्थनाएं। ईश्वर की कृपा सदा हमारे चारों तरफ हमें घेरे रहे।'
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'आप सभी को प्यार, हंसी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी दिवाली की शुभकामनाएं।'
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने दिवाली के दिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दिवाली खुशियां बांटने, अपनों के साथ वक्त बिताने और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को मनाने का त्योहार है। यह प्यारा सा त्योहार हर घर में खुशियां, अच्छी सेहत और सुख समृद्धि लेकर आए। आप सभी को और आपके परिवार को मेरे और मेरे परिवार की तरफ से दीपावली की हार्दिक सुभकामनाएं।'
रजनीकांत ने घर के बाहर फैंस को दी बधाई
सुपरस्टार रजनीकांत ने दिवाली के मौके पर चेन्नई स्थित अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों का अभिवादन किया। अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस उनके घर के बाहर पहुंचे थे।
सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने दिल छू लेने वाला एक किस्सा साझा किया कि कैसे दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही एक साल की बच्ची की जान बचाने में मदद करना उनके लिए दिवाली का सबसे खास तोहफा बन गया। एक्स पर अपनी एक पोस्ट में, सूद ने बताया कि 90 साल की एक दादी उनके पास आईं और अपनी पोती राधिका की जान बचाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि बच्ची की सर्जरी सफल रही। साथ ही, उन्होंने अस्पताल, डॉक्टर और पूरी मेडिकल टीम का आभार भी जताया।
खुशी कपूर-बोनी कपूर
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी बेटी और अभिनेत्री खुशी कपूर के साथ मुंबई में अपने ऑफिस में पैपराजी का अभिवादन किया है।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ तस्वीरों और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'आप सभी को हमारी तरफ से दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मेरे प्यारों! मेरी कामना है कि आप जो भी छोटे-बड़े काम करें, उनमें आपको खुशी मिले। आप हमेशा स्वस्थ रहें, आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां हों और आपको खूब सारा प्यार मिले। आपको और आपके परिवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपकी दिवाली सबसे खूबसूरत हो!'
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने दिवाली के मौके पर अपने घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन किया है। इस मौके पर नीतू कपूर भी नजर आईं।