फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन: बिना बुलेटप्रूफ शीशे के घर से बाहर आए बिग बी, फैंस को दी दिवाली की बधाई; बेटे अभिषेक ने दिया साथ

Sun, 08 Nov 2026 08:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमिताभ बच्चन ने आज पारदर्शी बुलेटप्रूफ ग्लास के घेरे का इस्तेमाल नहीं किया।
  • सुबह बिग बी ने अपने उन फैंस से माफी मांगी थी जिन्होंने उन्हें तोहफे भेजे थे।
  • अमिताभ की तबीयत ठीक ना होने की वजह से 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग रोक दी गई है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने घर 'जलसा' के बाहर फैंस से मिलने की अपनी पुरानी रविवार की परंपरा को इस बार भी जारी रखा। फैंस के लिए अच्छी बात यह रही कि आज दिवाली भी है। सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए उनके सैकड़ों फैंस बंगले के बाहर जमा हो गए। अमिताभ उनसे मिलने के लिए बाहर आए। दिग्गज अभिनेता कई वर्षों से इस परंपरा का पालन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

फैंस से क्या बोले अमिताभ बच्चन?
आज बिग बी ने उस पारदर्शी बुलेटप्रूफ ग्लास के घेरे का इस्तेमाल नहीं किया, जिसे कथित तौर पर बम की धमकियों के बाद सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम के तौर पर लगाया गया था। वह बिना किसी सुरक्षा घेरे के अपने फैंस से मिले और माइक के जरिए भीड़ से बात भी की। रविवार 8 नवंबर को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अमिताभ ने कहा, 'आप सब लोगों को प्रणाम करता हूं। दिवाली की शुभकामनाएं भेजता हूं। आप सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। आप सब लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।'

अमिताभ बच्चन - फोटो : एएनआई
अभिषेक बच्चन भी आए नजर
मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अमिताभ ने भीड़ का अभिवादन किया और उन्हें धन्यवाद दिया। अभिषेक बच्चन उनके ठीक पीछे थे और अपने पिता पर नजर रखे हुए थे। इस दौरान घर के बाहर सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे।

अमिताभ बच्चन ने दिया खास संदेश
रविवार को अमिताभ ने बताया कि उनके हाथ में तकलीफ होने के कारण उन्हें उपहार भेजने वाले फैंस को व्यक्तिगत रूप से जवाब देने की उनकी योजना में देरी हो गई। टंबलर पर दिवाली के एक नोट में उन्होंने अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया और देरी के लिए माफी मांगी। यह अपडेट तब आया है जब कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने बताया था कि उन्हें आराम करने और ठीक होने पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। अमिताभ ने लिखा, 'सबको दीपावली की अनेक शुभकामनाएं और आज चतुर्दशी की भी बधाई व स्नेह, आदर, शुभ मंगल की प्रार्थनाएं। ईश्वर की कृपा सदा हमारे चारों तरफ हमें घेरे रहे।'
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग रुकी
खबरों के अनुसार 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है क्योंकि अमिताभ की तबीयत ठीक नहीं बताई जा रही है। शो के होस्ट के मौजूद न होने के कारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इस लोकप्रिय क्विज शो के पुराने एपिसोड को फिर से प्रसारित कर रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें