फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Review: 'फटाफट' में दिव्येंदु को मिली सब्र की गोली

Wed, 03 Apr 2019 12:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डिजिटल रिव्यू: फटाफट (शॉर्ट फिल्म)
कलाकार: दिव्येंदु शर्मा, इश्त्याक खान, इंदरपाल सिंह आदि। लेखक: तरुण डेडजा। निर्देशक: पारिजात जोशी।  
ओटीटी: जी5
विज्ञापन
divyendu sharma - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कम लोगों को ही याद होगा कि जी समूह ने ही देश का पहला वीडियो एप डिट्टो टीवी लांच किया था, लेकिन कुछ समय से पहले आ जाने की वजह से और कुछ तब इंटरनेट डाटा इतना सस्ता न होने की वजह से ये मात खा गया। जी के ही दूसरे वीडियो ओटीटी एप जी5 ने इन दिनों दर्शक बटोरने की पूरी रणनीति बना रखी है। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक और सिंबा जैसी फिल्में अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करके जी5 ने प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स को अच्छी चुनौती दी है।

विज्ञापन


ओटीटी पर दूसरी बड़ी चुनौती है कम अवधि के अच्छे कंटेंट की। जी5 ओरिजनल अलग-अलग तरह की छोटी फिल्मों के जरिए अब इस कसौटी पर भी खरा उतरने की कोशिश में है और इन्हीं प्रयासों की नई कड़ी है सोमवार को रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म फटाफट। तमाम फ्लॉप फिल्मों से जूझने के बाद दिव्येंदु ने वेब सीरीज मिर्जापुर से अपनी साख दोबारा बनाई है। फटाफट में भी वह खुद को एक अच्छा अभिनेता साबित करने की कोशिश करते दिखते हैं।

कॉल सेंटर में ग्राहकों की गालियां खा-खाकर परेशान कुमार विश्वास नाम का मिडिल क्लास मैन कुछ पाना चाहता है। रास्ते में बस में उसे मिल जाता है सब्र की गोलियां बेचने वाला सेल्समैन। कुमार उसके पीछे-पीछे ढाबे तक पहुंचता है और 250 रुपये प्रति गोली की दर से इसे खरीद भी लेता है। इसके बाद जो होता है वही कहानी का असली ट्विस्ट है।
विज्ञापन

पारिजात जोशी ने दिव्येंदु को पहली बार ऐसे खाके में पेश किया है जहां वह किसी पुराने किरदार का बोझ लिए नहीं दिखते। उनकी अदाकारी में दम खम है बस उन्हें 21 तोपों की सलामी जैसी फिल्मों में हीरो बनने की बजाय अच्छी कहानी में ऐसे दमदार किरदार ही करते रहने चाहिए। फिल्म देखने लायक बन पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें