फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बन रहा है 'मडगांव एक्सप्रेस' का सीक्वल? दिव्येंदु ने किया बड़ा खुलासा; चर्चाओं पर लगाई मुहर

Mon, 27 Apr 2026 08:31 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Madgaon Express: एक्टर कुणाल खेमू ने 'मडगांव एक्सप्रेस' के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। उनकी इस फिल्म में प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु ने अहम रोल निभाया था। अब इसके सीक्वल को लेकर भी दिव्येंदु ने बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' 22 March 2024 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु लीड रोल में थे। फिल्म को दर्शकों के ओर से भी काफी तारीफें मिली थी। अब इसके सीक्वल को लेकर मिर्जापुर एक्टर दिव्येंदु ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

सीक्वल पर क्या बोले दिव्येंदु?

विज्ञापन

एक्टर दिव्येंदु ने कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का सीक्वल बनने जा रहा है। डायरेक्टर कुणाल खेमू इस पर काम शुरू कर चुके हैं और स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। वैरायटी इंडिया से खास बातचीत में दिव्येंदु ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस फिल्म का सीक्वल अब आगे बढ़ रहा है।

सीक्वल के बारे में बात करते हुए दिव्येंदु ने कहा, ‘हां, ये हो रहा है। बिल्कुल हो रहा है। कुणाल खेमू स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। हम सब बहुत, बहुत एक्साइटेड हैं।’

कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम-@kunalkemmu

लोगों से मिला शानदार रिसपॉन्स
एक्टर ने यह भी बताया कि दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स ने ही टीम को सीक्वल बनाने के लिए इंस्पायर किया। उन्होंने कहा, ‘मडगांव एक्सप्रेस' को जो रिस्पॉन्स मिला, वो बहुत... मतलब इसकी एक अलग ही तरह की फॉलोइंग बन गई है। मैं इसे ‘कल्ट’ नहीं कहूंगा, क्योंकि फिल्म अभी नई है। इसे और समय चाहिए, ताकि ये और मजबूत हो सके। लेकिन हां, लोग इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।’

विज्ञापन

मडगांव एक्सप्रेस - फोटो : इंस्टाग्राम
'मडगांव एक्सप्रेस' के बारे में 
'मडगांव एक्सप्रेस' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जो तीन बचपन के दोस्तों की गोवा सफर की कहानी बताती है, जो कई मुश्किलों के कारण अराजकता में बदल जाती है। यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी और इसे आलोचकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें