फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिचुएशनशिप वाले बयान के बाद रकुल-जैकी का जवाब, मजाकिया अंदाज में शेयर किया वीडियो; कहा- ‘हो गया आप लोग का…’

Mon, 27 Apr 2026 08:08 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackky Bhagnani and Rakul Preet Relationship: हाल ही में एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत के साथ अपनी शादी को सिचुएशनशिप का नाम दिया था। इस बयान के कारण उनका रिश्ता अचानक सुर्खियों में आ गया था। अब कपल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पूरे मामले पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। 

विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैकी भगनानी के हालिया इंटरव्यू ने फैंस के मन में इनके रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर दिए। दरअसल, बातचीत के समय जैकी भगनानी ने रकुल के साथ अपने रिश्ते को सिचुएशनशिप का नाम दिया, जिसके बाद फैंस के मन में ये सवाल उठने लगा कि ‘क्या दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।’ अब इस मामले पर कपल ने एक वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कपल की एक बात सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई थी, जिसके बाद रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हल्का-फुल्का वीडियो शेयर किया। शनिवार को शेयर किए गए इस वीडियो में रकुल, जैकी से उसी बात और उस पर आए रिएक्शन के बारे में बात करती नजर आईं।
 

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम

हंस लो और आगे बढ़ो
उन्होंने कहा, ‘कितनी बार बोला है इसको कि हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी बनने की जरूरत नहीं है, बोला था ना?’ जैकी उनके पास खड़े थे, कान पकड़ते हुए मुस्कुराए और माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘कर दिया ना तुमने?’ फिर बोले, ‘मगर मैंने ऐसे नहीं बोला था।’

इसके बाद रकुल बोलीं, ‘मुझे पता है, लेकिन दुनिया को भी पता चलना चाहिए, लेकिन ठीक है।’ उन्होंने ये भी कहा कि जब सोशल मीडिया यूजर्स रुक नहीं रहे हैं, तो उन्होंने सोचा कि वो भी इस पर हंस ही लें।वीडियो के कैप्शन में रकुल ने लिखा, ‘हो गया आप लोग का भी अब? हंस लो और आगे बढ़ो।’ 

जैकी भगनानी - फोटो : पीटीआई
आखिर जैकी भगनानी ने क्या बयान दिया था? 
बीते दिनों एक इंटरव्यू जैकी भगनानी और रकुल ने दिया था। इसी बातचीत में जैकी भगनानी ने कहा था, ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह का सिचुएशनशिप है। हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं, शादी इसी वजह से हुई है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि मैं रकुल से हर बात खुलकर कह सकता हूं।

अगर रकुल के आस-पास होने पर मेरी कोई एक्स गर्लफ्रेंड मुझे फोन करती है, तो मैं फोन स्पीकर पर डाला देता हूं। मैं अपनी पत्नी से कुछ भी नहीं छिपाता। इसलिए मुझे अपने रिश्ते में घुटन महसूस नहीं होती है।’
विज्ञापन

पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
रकुल प्रीत का करियर फ्रंट 
रकुल प्रीत के करियर की बात करें तो जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें