दिव्या दत्ता की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में होती है। अपनी अदाकारी से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान दिव्या ने भाग मिल्खा भाग के सह-कलाकार फरहान अख्तर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया।
Oscar Awards 2024 Live: डा'वाइन जॉय को मिला सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड, खुशी से छलके अभिनेत्री के आंसू
भाग मिल्खा भाग में नहीं करना चाहती थीं काम
इस बातचीत में दिव्या ने बताया कि मिल्खा सिंह की बायोपिक भाग मिल्खा भाग में वे काम नहीं करना चाहती थीं। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें फरहान अख्तर पर बहुत बड़ा क्रश था। इसी वजह से फिल्म में वे उनकी बहन की भूमिका नहीं निभाना चाहती थीं, लेकिन निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के बहुत समझाने के बाद वे तैयार हो गईं।
Oscars 2024: इस बार भी दिखा जिमी केमिल का मजाकिया अंदाज, मंच पर नग्न अवस्था में नजर आया यह अभिनेता
फिल्म ने की थी जमकर कमाई
फिल्म भाग मिल्खा भाग में दिव्या ने भी अहम रोल निभाया था। उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म की बात करें तो यह फरहान अख्तर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर इसने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। फिल्म के लिए फरहान ने जमकर मेहनत की थी, जो उनकी परफॉर्मेंस में साफ नजर आई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखी थीं।
Oscars 2024: ऑस्कर में इस साल किसका दिखा जलवा, जानें अब तक किस-किसने अपने नाम किया अवॉर्ड
इस फिल्म में दिखेंगी दिव्या
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्या जल्द ही एक रुका हुआ फैसला के रीमेक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अतुल कुलकर्णी, सुविंदर विक्की, दिब्येंदु भट्टाचार्य, नीरज काबी, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार, तनिष्ठा चटर्जी, कानी कुश्रुति, हेमंत खेर, संवेदना सुवालकर, ल्यूक केनी और मनु ऋषि चड्ढा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
Taapsee Pannu: शादी के अफवाहों से परेशान हुईं 'हसीन दिलरुबा', बोलीं- सही वक्त आने पर सबको पता चल जाएगा