एक्ट्रेस ने की ये गुजारिश
दिव्या दत्ता ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम एक तकनीक-प्रेमी दुनिया में रह रहे हैं, जहां मोबाइल, चैटजीपीटी, एआई और सोशल मीडिया लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। हम लोगों की बजाय मशीनों और अन्य चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसलिए, अपना धैर्य बनाए रखना और जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है'। दिव्या दत्ता ने लोगों से मूल बातों पर लौटने की गुजारिश की, जिसमें सोशल मीडिया की मदद के बिना लोगों से मिलना-जुलना और जुड़ना, अपना ख्याल रखना और खुश रहना शामिल हैं।
Shilpa Shirodkar: बिग बॉस 18 के खूबसूरत पलों को शिल्पा ने किया शेयर, सलमान खान के बारे में लिखा खास नोट
दिव्या दत्ता का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री दिव्या दत्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी 'इकोज ऑफ वैलोर' हाल ही में वेनिस फिल्म फेस्टिवल 2025 में प्रदर्शित हुई। इंदिरा धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक भारतीय सैनिक की मां पर बनी एक मार्मिक बायोपिक बताई जा रही है। इस फिल्म में नीरज काबी भी मुख्य भूमिका में हैं।