फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलादीन के लिए जिन्न बने बादशाह, रैप सॉन्ग पर नाचे हॉलीवुड के ये सितारे

Wed, 15 May 2019 03:45 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
badshah - फोटो : मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
डिज्नी इंडिया अपनी आगामी फिल्म अलादीन के लिए भारतीय दर्शकों को लुभाने में कोई कोई कसर नही छोड़ रहा है। 24 मई को फिल्म अलादीन भारत मे रिलीज होने जा रही है। इसके लिए डिजनी ने भारतीय रैप स्टार बादशाह का प्रमोशनल सांग रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन


'सही है ब्रो नाम' के इस गाने में बादशाह एक जिन्न रूप में नजर आ रहे हैं। अरबी संगीत और अरबी पृष्ठभूमि पर शूट किए गए इस गाने गाने में बादशाह के साथ साथ फिल्म में जिन्न का किरदार निभा रहे हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ, मेना मसूद और अभिनेत्री नाओमी स्कॉट की भी झलकियां शामिल हैं। 

इस गाने के बारे में बादशाह कहते हैं, ‘अलादीन से मेरी बचपन की बहुत सी यादें जुड़ी है। इस गाने ने मुझे न कि सिर्फ मेरे बचपन को दोबारा जीने का मौका दिया है बल्कि इस गाने से मुझे एक शानदार रोमांचक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का भी हिस्सा बनने का मौका मिला है।’
विज्ञापन


भारत में हॉलीवुड फिल्मों की सफलता देखकर हर फिल्म निर्माता भारतीय दर्शकों को रिझाने के प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में बादशाह का गाना सही है ब्रो को भी डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एवेंजर्स द एंडगेम ने भारत मे अब तक 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता हो जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें