'द ग्रेट इंडियन मर्डर' बेव सीरीज में प्रतीक गांधी, आशुतोष राणा, रघुबीर यादव, पाउली दाम, जतिन गोस्वामी और रिचा चड्ढा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है। मोशन पोस्टर देखकर ही लग रहा है कि ये सीरीज दर्शकों को नाखून चबाने पर मजबूर कर देखी।
यहां देखिए 'द ग्रेट इंडियन मर्डर'-
तिग्मांशु घूलिया द्वारा निर्देशित ये मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज विकास स्वरुप की किताब 'सिक्स सस्पेक्ट्स' पर आधारित है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 'द ग्रेट इंडियन मर्डर मिस्ट्री' का वीडियो पोस्टर जारी करके इसे देखने की उत्सुकता बढ़ा दी है। शो की मोशन पोस्टर देखने के बाद आप भी ये वेब सीरीज जरुर देखना चाहेंगे।
'द ग्रेट इंडियन मर्डर' वेब सीरीज क्राइम थ्रिलर का एक लेवल अप करने वाली है।