फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती: दिशानी ने पिता को दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, कहा- आप मेरे हीरो हो

Wed, 16 Jun 2021 11:26 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिशानी ने पिता मिथुन के जन्मदिन पर साझा किया पोस्ट
  • दिशानी ने पिता को बताया अपना ग्रेटेस्ट हीरो
  • फैंस ने दिशा के पोस्ट पर लुटाया प्यार
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती, दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती ने 16 जून को अपना 71वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। उनकी बहू मदालसा शर्मा ने खास तस्वीरें साझा करते हुए अपने ससुर को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं उनकी बेटी दिशानी ने भी अपने पिता को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी।दिशानी ने मिथुन चक्रवर्ती की कई तस्वीरें साझा की जिसमें एक तस्वीर में वो स्टाइलिश अंदाज में बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ उनकी पुरानी तस्वीरें भी दिशानी ने पोस्ट की। इस पोस्ट को साझा करते हुए दिशानी ने लिखा, 'मेरे ग्रेटेस्ट हीरो, शब्द इस बात से न्याय नहीं कर सकते कि आप कितने अच्छे पिता हैं। आपको जन्मदिन की बधाई हो'। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि दिशानी मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी हैं। खबरों की मानें तो दिशानी को उनके माता पिता सड़क पर छोड़कर चले गए थे और एक एनजीओ ने उनकी जान बचाई थी। ये बात जब मिथुन दा को पता चली थी तो उन्होंने दिशानी को गोद ले लिया था।

विज्ञापन


 

दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो दिशा जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाली हैं। वो सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। दिशानी न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग का कोर्स भी कर रही हैं। वे अपना करियर फिल्मों में ही बनाना चाहती हैं। वो कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  दिशानी का नाम भी उन स्टार किड्स में शामिल है जो बिना फिल्मों में आए ही फैंस के बीच चर्चित हो चुकी हैं। दिशानी के स्टाइल और खूबसूरती से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बॉलीवुड में दूसरी एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देने वाली हैं।


बता दें कि मिथुन और उनकी पत्नी योगिता ने अपने तीनो बेटों महाअक्षय, उश्मे और नमाशी के साथ बेटी दिशानी को भी नाजों से पाला है। घर में दिशानी सबकी लाडली हैं। दिशानी के फैंस को उनके बॉलीवुड में आने का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल दिशानी कब फिल्मों में आएंगी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें मिथुन दा की तो इन दिनों वो राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि उनका इस बार का जन्मदिन पुलिस की पूछताछ में बीता। दरअसल मिथुन पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव रैली में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ असंवेदनशील भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके चलते कोलकाता पुलिस ने भड़काऊ भाषण मामले में उनसे वर्चुअल पूछताछ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें