फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा सालियान को लेकर फैलाई जा रही अफवाह, इस शख्स को किया था दिशा ने आखिरी कॉल, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया बयान

Sun, 09 Aug 2020 03:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा सालियन - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दिशा सालियान का केस भी काफी चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की थ्योरी बनाई जा रही है। हालांकि इस मामले में मुंबई डीसीपी विशाल ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने ये साफ किया है कि दिशा की मौत को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। जो सही नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा सालियान - फोटो : Social Media
विशाल ठाकुर ने कहा, 'यह स्पष्ट किया जाता है कि दिशा सालियान के शरीर पर कपड़े न होने की रिपोर्ट झूठी है। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और शव का पंचनामा किया। दिशा के माता-पिता मौके पर मौजूद पर थे। दिशा ने आखिरी कॉल अपनी दोस्त अंकिता को किया था। उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया जा चुका है। इस मामले में अब तक 20-25 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा सालियान का आखिरी वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले दिशा का कथित आखिरी वीडियो सामने आया था। दावा किया जा रहा है कि वीडियो दिशा सालियान की पार्टी का है। इस पार्टी में दिशा अपने मंगेतर रोहन रॉय और करीबी दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं। दिशा मलाड स्थित एक फ्लैट पर थीं। वीडियो में वो ऋतिक रोशन की फिल्म मिशन कश्मीर के गाने रिंद पोशमाल पर थिरकती नजर आईं। 

4 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिशा सालियान ने सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले मुंबई की एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से कई लोगों का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत का एक-दूसरे से संबंध हैं। बता दें कि दिशा सालियान की मौत नौ जून को मुंबई में हुई थी। पुलिस का कहना है कि उन्होंने बिल्डिंग के 14वें मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा सांसद नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा सालियान की मौत से पहले उनके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उनकी हत्या की गई है। यह आरोप नारायण राणे ने ऑटोप्सी रिपोर्ट का हवाला देते हुए लगाया था। जिसके बाद दिशा सालियान के माता-पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी बेटी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें