दिशा पाटनी की बोल्ड सेल्फी ने जीता दिल
आज दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ दिशा ने अपनी बेहद ही स्टाइलिश मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह हॉल्टर टॉप, रैप स्कर्ट और पीली बिकिनी टॉप में बेहद स्टाइलिश और क्यूट दिख रही हैं। उनके इस बोल्ड और मॉडर्न लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। स्लीक हेयरस्टाइल के साथ उनका अंदाज सेलेब्स और प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है।
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
दिशा की इस तस्वीर पर कुछ ही मिनटों में हजारों लाइक्स, दिल और आग के इमोजी की बाढ़ आ गई। उनके फैंस उनकी खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे। दिशा का फैशन सेंस हमेशा सोशल मीडिया पर नए ट्रेंड सेट करता है। दिशा के इस लुक पर मौनी रॉय ने लिखा, 'आखिरी फोटो आपकी असली तस्वीर है', वहीं नताशा स्टेनकोविक के दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने कमेंट में लिखा, 'मेरी चिकी' और साथ ही लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'हॉटनेस ओवरलोडेड', एक और फैन ने लिखा, 'क्यूटनेस ओवरलोडेड।'
दिशा का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा, एक्टर शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म में एक खास किरदार निभाएंगी। इसके अलावा वह 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म होलीगार्ड्स में भी जलवा बिखेरेंगी। चाहे सिल्वर स्क्रीन हो या इंस्टाग्राम दिशा हमेशा सुर्खियों में रहना जानती हैं।
यह भी पढ़ें: Viral Video: फराह खान ने मानाया गीता कपूर का जन्मदिन, वीडियो शेयर कर जताई खुशी..