फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'बागी 2' की शूटिंग शुरू, दिशा पाटनी ने शेयर की पहली तस्वीर

Mon, 07 Aug 2017 05:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
दिशा पटानी
विज्ञापन
अगर आप भी काफी समय से टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के फैन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी 2' की शूटिंग शुरु हो चुकी है जिसकी पहली तस्वीर दिशा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
विज्ञापन


इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन लिखा, 'हम लोग एक नए सफर के लिए तैयार है'। इन फोटोज में फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ-साथ कथित तौर पर दिशा के ब्यॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनलाइज नहीं हो पा रहा था।   Getting ready for a new journey #Baaghi2 @nadiadwalagrandson @wardakhannadiadwala @tigerjackieshroff @khan_ahmedasas @shairaahmedkhan #sajidnadiadwala
विज्ञापन
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on Aug 7, 2017 at 2:47am PDT

पढ़ें- बॉलीवुड ने कुछ यूं मनाया रक्षाबंधन, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर को लिया जाएगा लेकिन बाद में दिशा के नाम पर मुहर लगा दी गई। दिशा और टाइगर के फैंस के साथ-साथ ये खबर इस तथाकथित कपल के लिए भी किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं क्योंकि दोनों को अब एक दूसरे के साथ काफी समय बिताने के लिए मिल जाएगा। 

तस्वीर में कथित लव बर्ड्स एक दूसरे के पास ही खड़े हुए हैं और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो इन दोनों स्टार्स ने इसी साल अगस्त में 'बागी 2' के एक गाने की रिहर्सल भी कर ली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें