क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक से हिंदी सिनेमा में जगह बनाने वाली दिशा पटानी के करियर को नई दिशा देने का जिम्मा अब सलमान खान ने उठाया है। दिशा के मेंटॉर बने सलमान ने अपने खास प्रोड्यूसर्स से उन्हें मिलवाना शुरू कर दिया है और ख़बर ये भी है कि वह सलमान की संजय लीला भंसाली के साथ प्रस्तावित अगली फिल्म में भी नज़र आ सकती हैं।
दरअसल दिशा पटानी सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं, जिसकी वजह से सलमान दिशा को अच्छे से ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस फिल्म में दिशा डांसिंग क्वीन हेलेन के रेट्रो लुक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं।
फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान का अहम किरदार होगा। आपको बता दें इसे पहले इस फिल्म में दिशा पटानी की जगह प्रियंका चोपड़ा रोल करने वाली थीं, लेकिन प्रियंका इनदिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था।