फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में दिशा पाटनी के साथ यह क्या हुआ? फैंस ने बता दिया दूसरी उर्फी

Tue, 14 Feb 2023 12:02 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग रिसेप्शन में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। अभिनेत्री दिशा पाटनी भी यहां पहुंचीं, लेकिन वह जिस अंदाज में पहुंचीं, उसे लेकर यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया।
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में रविवार रात सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग रिसेप्शन हुआ। इसमें कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। अभिनेत्री दिशा पाटनी भी यहां पहुंचीं, लेकिन वह जिस अंदाज में पहुंचीं, उसे लेकर यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

दिशा ने ग्रीन सिमरी थाई हाई स्लिट गाउन पहना था। साथ ही, उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। हालांकि, उनके कपड़ों को देखकर पता चल रहा था कि वह भी कंफर्टेबल नहीं हैं। जब वह वॉक कर रही थीं, तब एक हाथ से ड्रेस को संभालती हुई नजर आईं। फोटोशूट के दौरान भी उनके चेहरे पर असहजता के भाव दिखे। दिशा रिसेप्शन में अकेले पहुंची थीं। कुछ लोगों को उनका बोल्ड अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया।

दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल विडियो को देख कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शादी के रिसेप्शन में ऐसी ड्रेस पहनकर क्यों आईं?' दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह कोई बॉलीवुड आइटम सॉन्ग नहीं है। यह किसी की शादी का रिसेप्शन है।' एक अन्य यूजर ने दिशा को ट्रोल करते हुए लिखा, 'इन्हें कपड़ों से एलर्जी है। मुझे लगता है कि इन्हें यह भी नहीं पता कि इवेंट पर कैसे सलीके की ड्रेस पहनते हैं।'
 
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सात फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसलमेर में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसके बाद सिद्धार्थ-कियारा ने पहले दिल्ली और बाद में मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। मुंबई वाली पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें, करीना कपूर खान, काजोल-अजय देवगन, करण जौहर, वरुण धवन-नताशा दलाल, अनुपम खेर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर आदि सितारे शामिल थे।

यह भी पढ़ें: सिद्धांत ने बुरी नजर हटाने को भांजी तलवार, राज और डीके पहुंचे ‘फर्जी’ के प्रचार में
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें