फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' का मेकिंग वीडियो आया सामने, एक्शन सीन के लिए ऐसे की तैयारी

Thu, 25 Jun 2026 07:43 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alpha Making Video: वाईआरएफ ने आज अपनी आगामी स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' का एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट और शरवरी के एक्शन सीक्वेंस देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : सोशल मीडिया
यश राज फिल्म्स की आने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि दोनों अभिनेत्रियों ने फिल्म के खतरनाक स्टंट और एक्शन सीन्स के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : सोशल मीडिया
खतरनाक स्टंट और अभिनेत्रियों की मेहनत
आज YRF ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'अल्फा' का एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया और शरवरी को बंदूक और चाकू से फाइट की ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा सकता है। फिल्म के निर्देशक शिव रावेल और एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैक्रे ने बताया कि फिल्म में दिखने वाले सभी खतरनाक स्टंट आलिया और शरवरी ने खुद किए हैं।


दोनों ने बंदूक से लड़ाई वाले सीन्स को बहुत ही तेज रफ्तार और परफेक्शन के साथ किया है। इस फिल्म में दर्शक दोनों को तारों पर लटककर हवा में एक्शन करते हुए भी देखेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉबी देओल का अनुभव
इस फिल्म में विलेन का रोल कर रहे बॉबी देओल ने बताया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें डर लग रहा था कि कहीं आलिया को चोट न लग जाए, लेकिन आलिया ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से उन्हें हैरान कर दिया।

4 of 6
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया ने मांगी माफी
शूटिंग के दौरान जब आलिया का हाथ गलती से एक स्टंटमैन को जोर से लग गया, तो उन्होंने तुरंत उससे माफी मांगी। आलिया ने अपनी सह-कलाकार शरवरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने शरवरी को बेहद मेहनती बताया और कहा कि उनके साथ काम करना बहुत आसान था।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'अल्फा'
YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म 'अल्फा' यश राज फिल्म्स के मशहूर जासूसी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। खास बात यह है कि यह इस यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें मुख्य किरदार में दो अभिनेत्रियां हैं। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म के ट्रेलर से साफ हो चुका है कि इसमें ऋतिक रोशन अपने मशहूर किरदार 'मेजर कबीर' (फिल्म 'वॉर' और 'वॉर 2' वाले) के रूप में एक छोटे लेकिन खास रोल में नजर आएंगे।

आपको बता दें कि इस जासूसी दुनिया की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' से हुई थी, जिसके बाद 'पठान' और 'वॉर' जैसी सुपरहिट फिल्में बन चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान के सिनेमा में पूरे हुए 34 साल, जानें कुल संपत्ति-आलीशान घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें