फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani Video: गंगा आरती के दौरान दिशा पाटनी से हो गई ऐसी चूक, जमकर हो रहीं ट्रोल

Fri, 21 Apr 2023 02:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिशा पाटनी से गंगा आरती के दौरान एक बड़ी चूक हो गई है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं और एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगा रहे हैं।
 
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में डीवा को न्यूयॉर्क में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करते देखा गया। एंटरटेनर्स टूर के दौरान दिशा ने बेहतरीन ठुमके लगाए, जिसका वीडियो देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया। वहीं, अब दिशा का एक और वीडियो इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। हालांकि, इसे देखकर लोग खुश होने के बजाए उनकी क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में दिशा पाटनी के फैन क्लब ने उनका एक वीडियो साझा किया, जो देखते ही देखते मनोरंजन जगत में वायरल हो गया। इस क्लिप में दिशा वाराणसी में गंगा आरती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह ब्लैक क्रॉप टॉप और मैचिंग स्वेटपैंट पहनकर खुद को स्टोल से ढकी देखी जा रही हैं। हालांकि, नेटिजन्स को दिशा का यह पहनावा बिल्कुल पसंद नहीं आया है और उन्होंने वीडियो को देखते ही एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। 
 

दिशा पाटनी के वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'हमारी पू कपड़ों में कितनी अच्छी लगती है ना।' दूसरे ने लिखा, 'पू बनी पार्वती।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'क्या ये डैमेज कंट्रोल उनके पीआर ने किया है?' एक ट्रोल्स ने दिशा पर तंज कसते हुए लिखा है, 'कोई जजमेंट नहीं लेकिन क्या उसने अभी भी क्रॉप टॉप नहीं पहना है?' इस तरह कई सारे यूजर्स दिशा के पहनावे को देखकर भड़कते नजर आए हैं। 
विज्ञापन


Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े ने किया 'पोश्टर बॉईज' के सीक्वल का एलान, कहा- अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार था
विज्ञापन


दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम के साथ रोमांस फरमाते देखा गया था। अब दिशा को अगली बार सागर ओम्ब्रे और पुष्कर ओझा की मूवी 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते देखा जाएगा। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म इसी साल की सात जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस की पाइपलाइन में नाग अश्विन की फिल्म भी है, जिसमें दिशा के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और प्रभास जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें