फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी के पुलिस अफसर पिता की क्लोन फेसबुक आईडी बनाकर भेजे मेसेज, साइबर सेल में की शिकायत

Fri, 31 Jul 2020 03:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिशा पाटनी और उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पुलिस अफसर पिता जगदीश पाटनी साइबर ठगों का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। उनकी क्लोन फेसबुक आईडी बनाकर कुछ परिचितों को मेसेज भेजे गए लेकिन समय रहते मामला जानकारी में आने से ठग कामयाब नहीं हो पाए। जगदीश पाटनी ने साइबर सेल में शिकायत की है।

विज्ञापन


दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी बतौर सीओ बिजली विभाग की विजिलेंस में तैनात हैं। बृहस्पतिवार को कुछ परिचितों से उन्हें फेसबुक की अपनी क्लोन आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट और मेसेज भेजे जाने की जानकारी मिली।

इस तरह ठगी किए जाने के तमाम मामले होने की वजह से सतर्क हुए पाटनी ने पहले तो परिचितों से साफ किया कि उनकी क्लोन आईडी से ठगी की कोशिश की जाए तो वे सतर्क रहें। इसके साथ साइबर सेल में शिकायत भी कर दी।बता दें कि बीते कई दिनों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां शातिर फेसबुक आईडी हैक कर लोगों को मैसेज कर पैसे मांगते हैं। 

Friendship Day को दोस्तों के साथ बनाइए और खास, सुनिए दोस्ती पर बने ये 10 पुराने सुपरहिट गाने

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें