फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patni: मशहूर अभिनेत्री के पिता उत्तर प्रदेश से लड़ेंगे चुनाव! कई पार्टियों ने की टिकट की पेशकश

Sun, 09 Oct 2022 01:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी अपनी जिंदगी की इस नई पारी के लिए काफी उत्साहित हैं। वह खुद इस बात का प्रमोशन कर रहे हैं। उनके होर्डिंग शहर की कई अलग-अलग जगहों पर लगे हैं।
विज्ञापन
दिशा पाटनी, जगदीश सिंह पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिशा पाटनी बॉलीवुड की मशहूर और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती रहती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों और लुक्स के जरिए भी धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में खबर आई है कि अभिनेत्री के पिता जगदीश सिंह पाटनी भी राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। इसको लेकर उनकी काफी लंबे समय से तैयारी चल रही है। बता दें कि यूपी पुलिस ले वीआरएल लेने के बाद अभिनेत्री के पिता ने बरेली से मेयर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। 

विज्ञापन

जगदीश सिंह पाटनी अपनी जिंदगी की इस नई पारी के लिए काफी उत्साहित हैं। वह खुद इस बात का प्रमोशन कर रहे हैं। उनके होर्डिंग शहर की कई अलग-अलग जगहों पर लगे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए अभिनेत्री के पिता जगदीश पटानी ने कहा कि उन्हें कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा टिकट देने की पेशकश की गई है, लेकिन वह निर्णय लेने से पहले अपने विकल्पों की जांच कर रहे हैं।

Kantara Hindi Trailer: 'कांतारा' का हिंदी ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड की इस फिल्म से टकराएगी जंगल की रोमांचक कहानी
 

जगदीश सिंह पाटनी की बेटी दिशा पाटनी के लाखों दीवाने हैं। उनके चाहने वाले अभिनेत्री की हर बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। अभिनेत्री ने भी फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। दिशा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। उनके सोशल मीडिया पेज पर अक्सर वर्कआउट करते हुए तस्वीरें मिल जाती हैं।

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने भानुशाली स्टूडियोज से मिलाया हाथ, मुंबई में शुरू की नई कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म

 
विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री पीरियोडिक एक्शन फिल्म 'सूर्या 42' में नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें