यूजर्स कर रहे आलोचना
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर मिली- जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘गणपति उत्सव के लिए ये किस तरह का भद्दा पहनावा है? उन्हें ड्रेस कोड रखना चाहिए।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहले कृति सैनन और अब दिशा पटानी - क्या उन्होंने जो ड्रेस पहनी है वह गणपति उत्सव के लिए उपयुक्त है?? इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को हिंदू त्योहारों की पवित्रता का जरा भी सम्मान नहीं है।’
तीसरे यूजर ने लिखा, 'गणपति उत्सव में दिशा पटानी की उपस्थिति एक सीधा सा सवाल खड़ा करती है: क्या धार्मिक समारोहों में कोई बुनियादी ड्रेस कोड नहीं होना चाहिए? आप वहां गणपति दर्शन और भक्ति के लिए हैं, रैंप वॉक के लिए नहीं। मैं इस अवसर की पवित्रता का सम्मान करती हूं।'
कृति सेनन के राखी एड से हो रही तुलना
कृति सेनन ने बीते दिनों एक ज्वैलरी कंपनी के लिए रक्षाबंधन पर खास विज्ञापन शूट किया। कृति सेनन के इस विज्ञापन में दिखाया गया कि वह रक्षाबंधन का त्योहार मना रही हैं।इसमें वह अपने भाई को राखी बांधने के साथ ही अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती हैं। वहीं असल विवाद उस आउटफिट पर था जो कृति ने इस विज्ञापन में पहना। वो इसमें एक ब्रालेट पहने नजर आई। वीडियो के वायरल होने के बाद कृति को खूब ट्रोल किया गया।