दिशा पाटनी, एलेक्जेंडर एलिक्सिक
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस एक ऐसे शख्स के साथ एक पार्टी में नजर आई हैं, जिसके साथ लंबे समय से उनका नाम जोड़ा जा रहा था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए, जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें सामने आनी शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दिशा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस एलेक्जेंडर एलिक्सिक के साथ नजर आ रही हैं।
फैंस ने जाहिर की प्रतिक्रिया
वायरल हो रहे इस वीडियो में वह अपने दोस्तों से एलेक्जेंडर एलिक्सिक का परिचय कराती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'आखिरकार उसने कबूल कर लिया।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'टाइगर श्रॉफ कोने में खड़े होकर रोते हुए।'
Gadar 2: फिल्म की रिलीज से पहले वाघा बॉर्डर पहुंचे सनी देओल और अमीषा, 'उड़जा काले कावां' पर किया डांस
इस फिल्म को लेकर लाइमलाइट में हैं दिशा
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी इन दिनों प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898' को लेकर लाइमलाइट में हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ हर छोटी-बड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- BB OTT2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर रेस से बाहर हुए ये सितारे, एक साथ हुआ डबल एलिमिनेशन