Disha Patani Ramp Walk: इन दिनों मुंबई में एक चर्चित फैशन वीक चल रहा है। कई बाॅलीवुड एक्ट्रेस रैंप वॉक कर रही हैं। हाल ही में दिशा पाटनी और साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने भी रैंप वॉक की। दोनों के लुक, ड्रेस ने फैंस का दिल जीत लिया।
दिशा पाटनी अपनी बॉलीवुड में अपने फैशन स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए रैंप वॉक की, वह उनके फैशन शो की शो स्टॉपर बनीं। वहीं साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने अनुराग गुप्ता के लिए रैंप वॉक की। देखें इन एक्ट्रेसेस के लुक।
विज्ञापन
दिशा पाटनी ने ब्लैक गाउन में की रैंप वॉक
एक्ट्रेस दिशा पटानी ने डिजाइनर अमित अग्रवाल की बनाई ब्लैक गाउन ड्रेस पहनकर रैंप वॉक की। साथ ही हीरे और पन्नों वाली ज्वेलरी भी पहनी थी। एक्ट्रेस ने हेयरस्टाइल के तौर पर जूड़ा बनाया हुआ था, इसमें से कुछ लटें खुली हुई थीं। यह कलेक्शन नेचर या प्रकृति से इंस्पायर रहा है।
मालविका का लुक भी चर्चा में रहा
एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने भी अनुराग गुप्ता की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी। सफेद रंग के आउटफिट में शानदार रैंप वॉक करके उन्होंने फैशन शो को खत्म किया। उनकी सफेद शर्ट पर एक अलग डिजाइन वाला कॉलर बना था, साथ ही एक छोटी जैकेट भी एक्ट्रेस ने पहनी थी। मैचिंग स्कर्ट भी मालविका पर काफी अच्छी लग रही थी। मालविका भी इस फैशन वीक का हिस्सा बनकर काफी खुश नजर आईं।
दिशा पाटनी इन फिल्मों में आएंगी नजर
दिशा पाटनी के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह एक फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आईं। जल्द ही उनकी दो फिल्में 'आवारापन 2' और 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होगी। दोनों ही अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं।