फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disco Dancer The Musical: रंगमंच पर गूंजेगा आई एम ए डिस्को डांसर, बप्पी दा की याद में बना दिलचस्प म्यूजिकल शो

Tue, 11 Apr 2023 03:53 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

'डिस्को डांसर-द म्यूजिकल' शो में लीड सिंगर के तौर पर दिखेंगे दीपेश कश्यप। वह बताते हैं, 'इस शो के रिहर्सल के दौरान मुझे गायक और संगीतकार बप्पी लहरी की बेटी रीमा लाहिड़ी और उनके परिवार से मिलने का मौका मिला। 
विज्ञापन
डिस्को डांसर द म्यूजिकल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बप्पी लाहिड़ी का नाम हिंदी सिनेमा में डिस्को के लिए हमेशा अमर रहेगा। उनके बनाए और विजय बेनेडिक्ट के गाए गाने ‘डिस्को डांसर’ ने उस समय के स्टार मिथुन चक्रवर्ती को सुपरस्टार बना दिया। आज भी ये गीत कहीं बजता है तो लोग इसकी धुन पर थिरकने लगते हैं। अब इसी फिल्म की कहानी रंगमंच पर ब्रॉडवे की शक्ल में 'डिस्को डांसर-द म्यूजिकल' के नाम से पेश होने जा रही है। इस शो की रिहर्सल इन दिनों मुंबई में तेजी से चल रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

दीपेश कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
'डिस्को डांसर-द म्यूजिकल' शो में लीड सिंगर के तौर पर दिखेंगे दीपेश कश्यप। वह बताते हैं, 'इस शो के रिहर्सल के दौरान मुझे गायक और संगीतकार बप्पी लहरी की बेटी रीमा लाहिड़ी और उनके परिवार से मिलने का मौका मिला। मैं अपने आपको काफी भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे बप्पी लाहिड़ी के संगीतबद्ध किए गीत पर परफॉर्म करने का मौका मिल रहा है। एक अभिनेता के रूप में मैंने बस चरित्र को मानवीय बनाने और इसे अपने प्रदर्शन के साथ जीवंत करने की कोशिश की है ताकि दर्शक इसे कल्पना की बजाय अपने स्वयं के रूप में देख सकें।’

इसे भी पढ़ें- Ameesha Patel: 'गदर 2' से अमीषा पटेल को हैं ढेरों उम्मीदें, पैपराजी के सामने मन की बात कहती नजर आईं एक्ट्रेस
 

'डिस्को डांसर द म्यूजिकल' का उद्देश्य 1980 के दशक की भव्यता, अविस्मरणीय गीतों और डिस्को शैली के नृत्य को अविस्मरणीय संवादों के साथ वापस लाना है। इस कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मुंबई के एनएससीआई डोम में होगा। इस कार्यक्रम के बारे में रीमा लहरी कहती हैं, 'यह विश्वास करना मुश्किल है कि मेरे पिता अब नहीं रहे, क्योंकि मैं जहां भी जाती हूं, उनका संगीत मेरा पीछा करता है। 'डिस्को डांसर द म्यूजिकल' के रिहर्सल के दौरान मुझे बार बार उनकी याद आती रही और यही सच्ची श्रद्धांजलि है मेरे पिता के संगीत के लिए।'

विज्ञापन

डिस्को डांसर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिट्ज म्यूजिक लेबल के म्यूजिक एल्बम 'तुम्हे ... खोके' के जरिए  बतौर गायक और अभिनेता अपने करियर की शुरुआत करने वाले दीपेश कश्यप कोलकाता के रहने वाले हैं। वह कहते हैं, 'कोलकाता एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है, जहां लगभग सभी घरों में कला के क्षेत्र में कोई न कोई है। मुंबई आने के बाद मैंने अपने रास्ते में आने वाले मौकों का फायदा उठाया। कोलकाता ने मुझे मल्टीटास्क करना सिखाया। चूंकि मेरी मां एक गायिका हैं, उन्होंने मुझे बचपन में थोड़ा प्रशिक्षण दिया, लेकिन मैं गायक के रूप में पेशेवर रूप से प्रशिक्षित नहीं हूं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें