फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commando: विपुल अमृतलाल शाह की 'कमांडो' का टीजर जारी, डायरेक्टर ने इस अभिनेता को दिया ओटीटी डेब्यू का मौका

Mon, 24 Jul 2023 01:03 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

फिल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह अपनी फ्रेंचाइजी 'कमांडो' को लेकर काफी सुर्खियों में थे। इस बीच 24 जुलाई को मेकर्स ने 'कमांडो' का टीजर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
कमांडो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह अपनी फ्रेंचाइजी 'कमांडो' को लेकर काफी सुर्खियों में थे। सिनेमा प्रेमियों के बीच उनकी इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। निर्देशक अब अपनी इस फिल्म की फ्रेंचाइजी को ओटीटी पर आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज यानी 24 जुलाई को मेकर्स ने 'कमांडो' का टीजर जारी किया है। रिलीज किए गए इस टीजर में जबर्दस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


विद्युत जामवाल नहीं हैं सीरीज का हिस्सा
जी हां, इस बार कमांडो में अभिनेता विद्युत जामवाल की जगह प्रेम परीजा दमदार एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रेम विपुल अमृतलाल  शाह की इस सीरीज से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, वीडियो में 'द केरल स्टोरी' फेम अदा शर्मा भी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। 'कमांडो' का टीजर एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है।



इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
बता दें कि उनकी यह मचअवेटेड सीरीज पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। वहीं, मेकर्स के तरफ से इस सीरीज की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस सीरीज में अदा शर्मा, प्रेम परीजा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन


ओटीटी डेब्यू करेंगे प्रेम परीजा
वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा शर्मा आखरी बार सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म  'द केरल स्टोरी' में नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। वहीं, प्रेम परीजा इस सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इससे पहले एक्टर साल 2019 में आई फिल्म 'बाटला हाउस' और 'सत्यमेव जयते 2' में एक सहायक निर्देशक के रुप में काम कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan: मणिपुर हिंसा को लेकर जया बच्चन का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'यह शर्म की बात है'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें