फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट की मां का हुआ निधन, 85 साल में ली अंतिम सांस; डायरेक्टर की टीम ने साझा की जानकारी

Sat, 06 Sep 2025 12:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिवार सुबह बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट के निधन की जानकारी मिली। परिवार द्वारा इस खबर की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
डायरेक्टर विक्रम भट्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अपनी हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट के लिए यह मुश्किल समय है। डायरेक्टर की मां वर्षा भट्ट के निधन की दुखद खबर मिली है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर को होगा अंतिम संस्कार 
डायरेक्टर, प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट काफी समय से बीमार थीं, शनिवार को मल्टीपल ऑर्गन फैल्योर के कारण 85 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। शनिवार दोपहर 2 बजे वर्सोवा श्मशान घाट में परिवारजन उनका अंतिम संस्कार करेंगे। डायरेक्टर की टीम द्वारा वर्षा भट्ट के निधन की पुष्टि की गई। 

मां ने हमेशाा विक्रम भट्ट के सपनों को किया सपोर्ट 
विक्रम भट्ट की मां हमेशा से ही भट्ट परिवार की सबसे मजबूत कड़ी बनी रहीं। विक्रम ने 14 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, उनके पिता प्रवीण भट्ट भी बॉलीवुड के जाने-माने सिनेमेटोग्राफर थे। विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट भी डायरेक्टर हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Vikram Bhatt: बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने पर विक्रम भट्ट ने दिए सुझाव, बोले- ‘हम आम जनता को भूल गए हैं’ 

हॉरर फिल्में बनाकर मशहूर हुए विक्रम 

विज्ञापन

विक्रम भट्ट ने पहले एक्शन, थ्रिलर फिल्मों से शुरुआत की थी, उन्होंने ‘मदहोश’, ‘गुनहगार’, ‘बंबई का बाबू’ और आमिर खान स्टारर फिल्म ‘गुलाम’ जैसी फिल्में बनाई। साल 2002 में बतौर निर्देशक विक्रम भट्ट ने हॉरर जॉनर की पहली फिल्म ‘राज’ बनाई। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। इसके बाद विक्रम ने ‘फियर’, ‘1920’,  ‘शापित’, ‘हॉन्टेड थ्रीडी’, ‘राज थ्रीडी’, ‘क्रिएचर थ्रीडी’, ‘राज रीबूट’, ‘1921’, ‘गोस्ट’, ‘जुदा होगी भी’ जैसी हॉरर मूवी भी बनाईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें