फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Shukla: निर्देशक उमेश शुक्ला ने किया अपनी अगली फिल्म का एलान, जानें किसपर होगी आधारित

Mon, 17 Apr 2023 05:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा, 'हम डॉ. अमर कुमार पांडे की प्रेरणादायक कहानी को स्क्रीन पर जनता को दिखाने के लिए काफी उत्साहित हैं। हम फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी जल्द साझा करेंगे।
विज्ञापन
उमेश शुक्ला ने किया अपनी नई फिल्म का एलान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश शुक्ला बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक हैं। वह ओह माय गॉड जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उमेश शुक्ला ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। यह फिल्म डॉ अमर कुमार पांडेय की किताब ए डॉन्स नेमेसिस पर आधारित होगी। यह किताब डॉन रवि पुजारी पर आधारित है। 'ए डॉन्स नेमेसिस' डॉ अमर की एक मशहूर किताब है, जिसमें डॉन रवि पुजारी का पीछा करने और पकड़ने के दौरान उनके ऑपरेशनल अनुभवों का जिक्र है।

विज्ञापन


इस यात्रा को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत
इस दौरान डॉ. अमर कुमार पांडे ने कहा, 'एक डॉन की दास्तां डॉन रवि पुजारी को भारत में कानून का सामना करने और उसे गर्वित राष्ट्र के नागरिकों के प्रति जवाबदेह बनाने की यात्रा के बारे में बात करती है। उन्होंने आगे कहा, एक पुलिस अधिकारी के रूप में मेरी सेवा में यह एक महत्वपूर्ण मामला है। मुझे लगता है कि भारतीय पुलिस अधिकारियों की मेहनत और लोगों में अटूट विश्वास को समझने के लिए पुलिसकर्मियों की इस यात्रा को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें- Nushrratt Bharuccha: नुसरत के हाथ लगी पैन इंडिया फिल्म, बेल्लमकोंडा श्रीनिवास के साथ छत्रपति में मचाएंगी धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री-प्रोडक्शन चरण में है फिल्म
निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा, 'हम डॉ. अमर कुमार पांडे की प्रेरणादायक कहानी को स्क्रीन पर जनता को दिखाने के लिए काफी उत्साहित हैं। हम फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी जल्द साझा करेंगे।' इस प्रोजेक्ट का निर्माण राकेश डांग, उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और मधुकर वर्मा द्वारा समर्थित मीरा गो राउंड स्टूडियोज और सीता फिल्म्स एंड प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया जाएगा। बता दें कि यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन चरण में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें