फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkumar Hirani: 'डंकी' बनाम 'सलार' के टकराव पर राजकुमार ने दी प्रतिक्रिया, बोले- फिल्मों की कमाई हुई प्रभावित

Wed, 03 Jan 2024 12:22 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डंकी-सलार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 'सलार' और शाहरुख की फिल्म 'डंकी' के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। क्रिसमस के अवसर पर रिलीज हुई दोनों फिल्मों में 'सलार' का प्रदर्शन 'डंकी' से बेहतर बताया जा रहा है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में भी 'सलार' बढ़त बनाए हुए है। राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की कलेक्शन जुटाने में लगी है। वहीं, अब राजकुमार हिरानी ने स्वीकार किया है कि फिल्मों के टकराव से दोनों फिल्मों की कमाई प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन


दोनों फिल्मों की कमाई हुई प्रभावित 
राजकुमार से दोनों फिल्मों की भिड़त और इनके प्रदर्शन के इंडस्ट्री के लिए अच्छा संकेत होने के बारे में पूछा गया। एक निर्माता के दृष्टिकोण से बताया, 'देश में सिनेमाघर सीमित मात्रा में हैं। दर्शकों के पास एक साथ दो फिल्में देखने के पर्याप्त पैसा नहीं होता है। दर्शक हफ्ते, महीने या ज्यादातर त्योहार पर फिल्में देखते हैं, इस वजह से दोनों फिल्मों की कमाई प्रभावित हुई है।' उन्होंने आगे कहा, 'बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का टकराव होना अपरिहार्य हो जाता है और इसका कोई विकल्प नहीं है। फिल्मों में टकराव होगा, क्योंकि 52 सप्ताह में कम से कम 200 फिल्में बनती हैं। कभी बड़ी फिल्में टकरातीं हैं, तो कभी छोटी। इस तरह की सभी चीजें होती रहेगी और इससे बचने का कोई रास्ता नहीं है।'

यह भी पढ़ें: Ira-Nupur Wedding: 'आपका मंगेतर होने का एक और दिन', शादी से पहले नूपुर ने पोस्ट साझा कर आयरा पर लुटाया प्यार
विज्ञापन


फिल्म को घाटे में नहीं जाना
राजकुमार हिरानी ने कहा, 'डंकी फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने और दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये की कमाई करने के लिए तैयार है।' उन्होंने कहा, 'किसी भी फिल्म को आंकने के लिए बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन नहीं, सराहना जरूरी है। निर्माता फिल्में इसीलिए ही बनाते हैं, ताकि लोग उसे पसंद कर सकें। हालांकि, फिल्में बॉक्स ऑफिस से जुड़ी हुई हैं, इसलिए फिल्म को घाटे में नहीं जाना चाहिए, ताकि अगली फिल्म बनाई जा सके।'
विज्ञापन


सलार और डंकी का क्लेक्शन
बता दें कि शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी। वहीं, 'सलार' ने 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। प्रभास अभिनीत फिल्म 'सलार' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। प्री टिकटों की बुकिंग में 'सलार' ने डंकी को पछाड़ दिया था। वहीं, अब रिलीज के बाद से ही बढ़त बनाए हुए है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'डंकी' अब तक दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, भारत में इसका कारोबार 200 करोड़ के पार होने वाला है। प्रभास की 'सलार' की बात करें, तो भारत में 360 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Ira Nupur Wedding: आमिर खान की बेटी आयरा ने चुनी नो गिफ्ट पॉलिसी, कहा- उपहार के बजाय उनके एनजीओ में करें दान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें