फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार तूने क्या किया और रोड फिल्मों के निर्देशक रजत मुखर्जी का निधन

Sun, 19 Jul 2020 11:04 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रजत मुखर्जी - फोटो : ट्विटर
हिंदी सिनेमा के लिए बुरी खबरों का सिलसिला अभी भी जारी है। पिछले दो-तीन महीनों में लगातार एक के बाद एक कलाकारों के निधन की आ रही खबरों के बाद रविवार को पता चला है कि रोड, प्यार तूने क्या किया और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले रजत मुखर्जी का निधन हो गया है। उनका निधन बीते शुक्रवार यानी 17 जुलाई को हुआ। वह पिछले कुछ समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे दोस्त और रोड के निर्देशक, रजत मुखर्जी का आज तड़के जयपुर में बीमारी के साथ लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया!!! रजत की आत्मा को शांति प्रदान हो!!! फिर भी हम विश्वास नहीं कर सकते हैं कि हम कभी भी नहीं मिलेंगे या अपने काम पर कभी भी चर्चा नहीं करेंगे. खुश रहे जहां भी रहे'।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्यार तूने क्या किया - फोटो : ट्विटर
रजत मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत रामगोपाल वर्मा के निर्माण में बनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'प्यार तूने क्या किया' से की थी। इस फिल्म में फरदीन खान, उर्मिला मातोंडकर और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और यहीं से रजत मुखर्जी राम गोपाल वर्मा की नजर में चढ़ गए। इसके अगले ही साल उन्होंने राम गोपाल वर्मा के ही निर्माण में अपनी दूसरी फिल्म 'रोड' का निर्देशन किया।
 

4 of 5
रोड - फोटो : ट्विटर
'रोड' एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसमें मनोज बाजपेयी, विवेक ओबरॉय और अंतरा माली मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद रजत ने वर्ष 2004 में आई एक और रोमांटिक फिल्म 'लव इन नेपाल' का निर्देशन किया। इस फिल्म में सोनू निगम, फ्लोरा सैनी, झरना बजराचार्य, विजय राज और राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। रजत के निर्देशन में बनी अंतिम फिल्म 'उम्मीद' है जो कि अभी तक रिलीज नहीं हुई है। इसमें हर्ष छाया, फ्रेडी दारूवाला, पल्लवी दास और दिलीप ताहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सुशांत सिंह राजपूत
हिंदी सिनेमा ने पिछले कुछ ही समय में ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, वाजिद खान, रंजन सहगल, जगदीप जैसे कई बड़े-छोटे कलाकारों को खो दिया है। सुशांत की कथित आत्महत्या तो लोगों के लिए इतनी आश्चर्यजनक रही है कि उनके केस की छानबीन पुलिस अब तक कर रही है और उनके प्रशंसक भी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें